Monday, March 16

सीमांचल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल में 190 महिलाओं को सम्मान लगा कोविड का निःशुल्क टीका!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल में 190 महिलाओं को सम्मान लगा कोविड का निःशुल्क टीका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को 190 महिलाओं को कोविड से बचाव के लिए कोविशिल्ड का टीका दिया गया। इस अवसर पर पीएचसी के सत्र स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया था।साथ ही पेयजल,कुर्सी आदि की व्यवस्था की गई थी।गेट पर महिला गार्ड सैनिटाईज करके ही महिला लाभुकों को प्रवेश दे रही थी।साथ ही टिका लेने वाले लाभार्थियों का ताली बजा कर स्वागत किया गया। इसकी जानकारी देते हुए रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि दिवस पर महिलाओं को ससम्मान टिकाकरण के लिए दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया है।जो सोमवार व मंगलवार को आयोजित है।यह टिकाकरण निःशुल्क है।उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से 59 वर्ष के गम्भीर बीमार महिलाओं व 60 वर्ष से ज्यादा उम्र की बुजर्ग महिलाओं को यह टिका दिया ...
रक्सौल में सँटिंग के दौरान अन्त्योदय एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी,हादसा टला!

रक्सौल में सँटिंग के दौरान अन्त्योदय एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी,हादसा टला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में अंत्योदय एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।लेकिन,कोई हादसा नही हुआ, जिसकी सूचना से रेल अधिकारियों की जान में जान आई।बताया गया कि सँटिंग के क्रम में शहर स्थित पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग 33 ए के पास पटरी से उतर गई।हालांकि इसकी सूचना मिलते ही रेल अभियांत्रिक विभाग का दल सक्रिय हो गया।ताकि दुबारा उतरी बोगी को पटरी पर लाई जा सके।टी आई धीरेंद्र कुमार के मुताबिक, शंटिंग के क्रम में रेल कर्मियों की लापारवाही से बोगी का पहिया रेल ट्रैक से निचे उतर गया।सूचना पर पांच सदस्यीय टीम द्वारा जांच की गई और विभागीय रिपोर्ट भेजी गई । जांच के दौरान रेल कर्मियों की लापरवाही समाने आई है। जांच टीम मे टी आई धीरेन्द्र कुमार,पी डब्लू आई देवेंद्र मोहन, कैरेज इंचार्ज उमेश कुमार,सी एफ आई जहांगीर आलम,सिग्नल इंचार्ज सतीश कुमार शामिल थे। ...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल में शारदा कला केंद्र द्वारा जागरूकता सह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल में शारदा कला केंद्र द्वारा जागरूकता सह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या महिलाओं के सम्मान में रक्सौल के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे नारी सशक्तिकरण व अधिकारों के मसले पर चर्चा परिचर्चा के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में एस एस बी 47 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अजेन्द्र मणि पत्नी रेखा मणि,मनोज कुमार,पत्नी रूपा कुमारी, एम. ब्रोजेन सिंह पत्नी  उषा रानी, आईसीपी के मैनेजर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, पत्नी प्रेमिका सिंह, प्रो. किरण बाला,कपड़ा बैंक की निदेशिका ज्योति राज गुप्ता,एसए वी के प्रिंसिपल साईमन रैक्स, चंद्रशिल स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार, समाजसेवी कैलाश चन्द्र काबरा, सहित अन्य ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के द्वारा नारी सशक्तिकरण  के उचित प्रतिनिधित्व व सम्मान...
दहेज के लिए गर्भवती महिला की जान लेने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, सास-ससुर फरार

दहेज के लिए गर्भवती महिला की जान लेने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, सास-ससुर फरार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। एक ओर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है,तो,दुसरी ओर दहेज के लिए जान लेने की कोशिश से जुड़ी घटना ने हिला दिया।बेहोशी की हालत में एक गर्भवती महिला को शहर के एसआरपी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोप है कि उक्त महिला की जान लेने की कोशिश की गई।शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था।इसलिए ससुराल वालों ने उसे मरा समझ लिया।लेकिन,मायके वाले समय पर पहुंचे और अस्पताल ले गए।जहां जान बच गई। इस संबंध में पीड़ित के पिता बेतिया के लालगढ़ निवासी सुमन कुमार ने रक्सौल थाना में एक आवेदन देते हुए बताया है कि उनकी पुत्री सुलेखा की शादी गत 20 अप्रैल 2018 को रक्सौल के नागा रोड निवासी शिवकुमार गुप्ता के पुत्र विकाश गुप्ता से हुई थी।विकाश कुमार को सक्षमता के अनुसार उपहार में आभूषण, बाईक, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, कपड़ा, फर्नीचर व अन्य सामग्री भेंट दिया था। शादी के क...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 60 वर्ष की बुजुर्ग व 45 से 59 की गम्भीर बीमार महिलाओं का होगा टीकाकरण!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 60 वर्ष की बुजुर्ग व 45 से 59 की गम्भीर बीमार महिलाओं का होगा टीकाकरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल स्थित पीएचसी में बीएलटीएफ की बैठक शनिवार को आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सन्दीप सौरभ ने की।बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर कोविड-19 का टीकाकरण उन महिलाओं को समर्पित होगा जो 60 साल से अधिक हैं या वैसे 45 से 59 साल तक की महिलाएं जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है। उनका सम्मानपूर्वक टीकाकरण कराया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है।श्री सौरभ ने बताया कि महिला दिवस को लेकर अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में खास व्यवस्था की जायेगी। यहां पर सभी महिला टीकाकर्मी व महिला सुरक्षा कर्मी को तैनात किया जायेगा। ताकि महिलाओं का सम्मान पूर्वक टीकाकरण कराया जा सके।पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर महिलाओं को टीका लगेगा। इसके लिए वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। इस दौरान बैठक के संयोजक रहे...
अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक आयोजित, बाबा साहेब की 130 वीं जयंती भव्य ढंग से मनाने का निर्णय!

अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक आयोजित, बाबा साहेब की 130 वीं जयंती भव्य ढंग से मनाने का निर्णय!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नगर के कोइरी टोला स्थित राजेन्द्र राम के आवासीय परिसर में शनिवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक मंच के अध्यक्ष मथुरा राम की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में भारतरत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 130 वी जयंती को भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में इस वर्ष के 18 अप्रैल को रक्सौल के लक्ष्मीपुर-लक्ष्मनवा गांव में अम्बेडकर द्वार पर बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा तथा उक्त मौके पर सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आंदोलन के लिए सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।इसके लिए स्थानीय पंचायतप्रतिनिधियों व लोगों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक मुनेश राम ने कहा कि मंच का उ...
डाबर नेपाल के प्रोडक्ट के साथ गायब हुए ट्रक को पुलिस ने गोपालगंज से किया बरामद!

डाबर नेपाल के प्रोडक्ट के साथ गायब हुए ट्रक को पुलिस ने गोपालगंज से किया बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मालवाहक ट्रकों का समान समेत गायब किये जाने का गोरख धंधा कोई नया नही है।पिछले 25 फरवरी 2021 को नेपाल से भारत के लिए डाबर नेपाल का प्रोडक्ट लेकर चलने वाला एक ट्रक अचानक गायब हो गया।ट्रक मालिक द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नही लगा,तो, हरैया ओपी में एक मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू हुई।अब इस मामले में सफलता मिली है। चोरी हुई ट्रक को रक्सौल पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुये डीएसपी सागर कुमार ने बताया कि रक्सौल थाना अंतर्गत हरैया ओपी में दर्ज केस संख्या 56/21 के मामले में गायब ट्रक संख्या एचआर 55एस-2821 को गोपालगंज जिला के बराहनिया के पट्रोल पंप से बरामद किया गया है।अनुसंधान जारी है। ...
रक्सौल-नरकटियागंज वाया-सिकटा रेल खण्ड पर ट्रेन परिचालन की मांग,अंबेडकर ज्ञान मंच ने बुलंद की आवाज!

रक्सौल-नरकटियागंज वाया-सिकटा रेल खण्ड पर ट्रेन परिचालन की मांग,अंबेडकर ज्ञान मंच ने बुलंद की आवाज!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्व मध्य रेल के रक्सौल-नरकटियागंज वाया सिकटा रेलखंड पर यात्री गाड़ियों के परिचालन व ठहराव की मांग जोर पकड़ने लगी है।क्षेत्र के लोगों द्वारा रेलमंत्री व रेल बोर्ड को लगातार ट्वीट किया जा रहा है।इस बीच,अंबेडकर ज्ञान मंच ने केंद्रीय रेल बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिख कर अविलम्ब ट्रेन परिचालन की मांग की है।पत्र में कहा गया है कि पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत रक्सौल-नरकटियागंज वाया सिकटा रेलखंड भारत-नेपाल का सीमावर्ती रेलखंड है।इस रेलखंड से प्रतिदिन लाखों यात्रियों की आवाजाही होती रही है।जब यह रेलखंड वर्ष-2013 से पहले छोटी लाइन था,उस समय सीधी रेल सेवा गंडक एक्सप्रेस का गोण्डा(यूपी) से तेजपुर(असम) के बीच तक परिचालन होता था और नौ जोड़ी यात्री ट्रेनों की आवाजाही होती थी,जिसका ठहराव सिकटा स्टेशन पर भी होता था।यह रेलखंड सीमावर्ती रेलखंड होने के नाते सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण ह...
डीएसपी सागर कुमार झा ने आयोजित की क्राईम मीटिंग, होली पर्व व पंचायत चुनाव को ले कर दिये कड़े निर्देश

डीएसपी सागर कुमार झा ने आयोजित की क्राईम मीटिंग, होली पर्व व पंचायत चुनाव को ले कर दिये कड़े निर्देश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।आगामी दिनों महाशिवरात्रि, होली पर्व व पंचायत चुनाव को ले कर पुलिस महकमा किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार दिख रही है।रक्सौल अनुमण्डल कार्यालय स्थित डीएसपी कक्ष में आईपीएस सह डीएसपी सागर कुमार झा ने इसको ले कर थानावार समीक्षा की और कड़े निर्देश दिए।गुरुवार को अनुमंडल के सभी निरिक्षकों व थानाध्यक्षों के साथ क्राईम मीटिंग का आयोजन किया गया,जिसमे निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निष्पादन अवलिम्ब करें।वारंटियों को गिरफ्तार करें।उन्होंने कहा कि अपराध व तस्करी पर हर कीमत पर अंकुश लगाएं।नारकोटिक्स,जाली नोट और हथियार तस्करी के मामलों में सख्ती से निपटें।उन्होंने रात्रि गश्ती में सक्रियता और सतर्कता बरतने को कहा। मौके पर रक्सौल इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर, सुगौली इंस्पेक्टर अभय कुमार, हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार, भेलाही ओपी प्रभारी मनोज कुमार, रामगढ़वा थानाध्यक्ष...
स्वच्छ रक्सौल संस्था ने पांच सूत्री मांग को ले कर रेलवे अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन!

स्वच्छ रक्सौल संस्था ने पांच सूत्री मांग को ले कर रेलवे अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। स्वच्छ रक्सौल संस्था के द्वारा पूर्व की भांति ट्रेन परिचालन, लाइट ओवर ब्रिज निर्माण,प्लेटफॉर्म दो पर शौचालय निर्माण,रेलवे रोड में पूर्व की भांति दुकानदारों के लिए शेड आवंटन, स्टेडितम निर्माण आदि विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण के आंदोलन की शुरुआत की गई।जिसमें 5 सूत्री माँगो को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यानाकर्षण किया गया। जिसमें स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, निर्माण कार्य निरीक्षक तापस राय,क्षेत्रीय प्रबंधक सुधांशू मल्लिक, रेल सुरक्षा बल एवं रेल राज्य पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें 04-03-2021 से हस्ताक्षर अभियान एवं 08-03-2021 से बाटा चौक रक्सौल के समीप धरना प्रदर्शन का प्रायोजन करने की बात हुई। समस्याओं के समाधान नही होने पर आंदोलन को धारधार किया जाएगा तथा आंदोलन से सम्बंधित विषयों को गाँव-गाँव तक पहुँचाया जाएगा। संस्था के अ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!