21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, हजारों की संख्या में लोगों ने वर-वधू के खुशहाल जीवन का दिया आशिर्वाद!
*मेघा फाउंडेशन की बैनर तले हुआ नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
*गरीब माता-पिता को बेटियों के हाथ पीले करने में आ रही असमर्थता करेंगे दूर- महेश पटेल
रामगढ़वा।( vor desk )।प्रखंड क्षेत्र के सकरार हाई स्कूल प्रांगण में रविवार को आयोजित नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह में 21 युगल शादी के परिणय सूत्र में बंध गए। मेघा फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस शादी समारोह में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे की रस्म अदा कराई।
इससे पहले वर- वधू ने एक-दूसरे को जयमाला डाला, तो तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। बड़ी संख्या प्रबुद्ध वर्ग के लोग वर-वधू को आर्शीवाद देने पहुंचे थे।
लोगों ने वर-वधू को आर्शीवाद देकर खुशहाल व मंगलमय जीवन कि कामना की। विवाह शुरू होने से लेकर समाप्ति तक महिलाओं ने मंगल गीत से समा बांधे रखा। वहीं फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने वर-वधू प...









