Tuesday, September 8

सीमांचल

स्वर्ण व्यवसायी गोली कांड:डब्बल इंजन की सरकार में अपराधी बेलगाम :कांग्रेस नेता रामबाबू यादव

स्वर्ण व्यवसायी गोली कांड:डब्बल इंजन की सरकार में अपराधी बेलगाम :कांग्रेस नेता रामबाबू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सुशासन और कानून राज का शासन बताने वाली डब्बल इंजन की सरकार में अपराधी बेलगाम हैं। लोगों के जान की कीमत अब ना रही।उक्त बातें रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता राम बाबू यादव ने आज रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में दो दो गोली कांड को आड़े हाथों लेते हुए कही।उन्होंने कहा कि सुबह पूर्व वार्ड पार्षद की हत्या हुई।शाम में स्वर्ण व्यवसायी पर गोली चली।एक की मौत हो गई। श्री यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि आज एक ही दिन रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा प्रखंड के पीपर पाती घाट चौक पर सिंहासनी निवासी की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है,तो शाम को रक्सौल पलनवा थाना अंतर्गत स्वर्ण व्यवसाई और समाजसेवी कपिल देव सर्राफ एवं उनके भतीजे भुटकुन शाह के पुत्र चंदन की गोली मारकर हत्या की जाती है। ऐसे में समझा जा सकता है कि अपराधियों में कानून का कितना डर है। मैं स्थानीय ...
एनएच577 डी अंतर्गत आमोदेई सड़क पर वाहन की ठोकड से बाइक सवार युवक की मौत!

एनएच577 डी अंतर्गत आमोदेई सड़क पर वाहन की ठोकड से बाइक सवार युवक की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल -सुगौली सड़क खण्ड 577 डी के आमोदेई में एक युवक की वाहन द्वारा ठोकड लगने से मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक, आदापुर के कोरैया गांव निवासी पन्नालाल कुशवाहा की सड़क दुर्घटना में अमोदेई(रामगढ़वा एनएच)पर बीती रात्रि मौत हो गई।इस घटना से परिजनों कोहराम मच गया है।उनका रो रो कर बुरा हाल है।सूत्रों ने बताया कि बाइक से लौटते समय किसी वाहन की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई।बताया गया कि हैमलेट पहनने के बावजूद दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...
25 हजार रुपये नकली नेपाली मुद्रा व हजार के नकली रुपये छापने वाले कटिंग पेपर समेत पांच गिरफ्तार!

25 हजार रुपये नकली नेपाली मुद्रा व हजार के नकली रुपये छापने वाले कटिंग पेपर समेत पांच गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है।इसी बीच सीमा से लगे नेपाल के बारा व रौतहट की पुलिस टीम ने नकली नेपाली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसमे संलिप्त पांच लोगों को पकड़ा है।आशंका है कि यह गिरोह बिहार के पंचायत चुनाव में ऊक्त जाली रूपया खपाने की साजिश में था।सूचना के मुताबिक,गिरोह के पांचों सदस्य मधेशी मूल के नेपाली नागरिक बताए गए हैं।इस बड़े गिरोह के कारोबार व जाली नोट बरामदगी के मामले की जांच काठमांडू से पहुंची नेपाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स कर रही है।बारा जिला के निजगढ़ स्थित होटल तारा इन मे पिछले तीन वर्षों से नियमित ग्राहक के तौर पर रह रहे कुछ लोग भी इसमे शामिल हैं।जो अपने को प्रोपर्टी डीलर बता कर दो दिनों से दो रूम ले रखा था।सबसे पहले शनिवार को पुलिस टीम ने इन्ही चार को 25 हजार रुपये नकली नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा।इसके बाद मिले सुर...
रामगढ़वा में पूर्व वार्ड सदस्य सह चिकेन व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

रामगढ़वा में पूर्व वार्ड सदस्य सह चिकेन व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
घटना पिपरपाती चौक शिव मंदिर चौक के समीप घटीरामगढ़वा।(vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरपाती चौक स्थित शिव मंदिर के समीप अज्ञात अपराधियों ने सिहासनी पंचायत के वार्ड नम्बर 1 के पूर्व सदस्य बुनिलाल साह की अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी ।हत्या की घटना सोमवार की सुबह 6 बजे की है । मृतक पूर्व वार्ड सदस्य बुनिलाल साह पिपरपाती निवासी स्वर्गीय शंकर साह का पुत्र बताया जाता है ।घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि बुनिलाल साह सोमवार की सुबह अपने बाइक से मुकदमे की तारीख पर जाने के लिए पिपरपाती चौक स्थित एक पान दुकान पर आए और पान का ऑर्डर देकर किसी से मोबाइल पर बात करने लगे इसी बीच बाइक पर तीन अपराधी आये और पान की दुकान पर मोबाइल से बात कर रहे बुनिलाल साह को गोली मार कर पिपरपाती पुल होते मझौलिया थाना क्षेत्र के गढ़वा भोगाडी की ओर भाग गए । वही चौक पर गोलीबारी की घ...
दलितों के मसीहा थे पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान : रामबाबू यादव

दलितों के मसीहा थे पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की प्रथम पुण्य तिथि शहर के लक्ष्मीपुर में मनाई गई ।इस अवसर पर उनको नमन किया गया ।साथ ही उनके कार्यों को याद किया गया,जो देश व आमजन के हित मे था। इस मौके पर कांग्रेस नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कहा कि शोषित- दलित -पीड़ित के वे आवाज थे।सही मायने में वे दलितों के मसीहा थे।उन्होंने अपने जीवन काल में ऐसा ऐसा कार्य करके इतिहास रच लिया कि शायद ही अब दूसरा कोई उस मुकाम को छू सकेगा।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम विलास पासवान ऐसे इंसान थे ,जिनके पूरे राजनीतिक जीवन में कभी भी कोई दाग नहीं लगा ।रेल मंत्री थे उसी तरह उसी तरह इतिहास रच दिए ।दूरसंचार हो या इस्पात हो या रसायन व उर्वरक मंत्री ,जब भी जिस पद पर रहे ,वे उदाहरणीय रहे। आज उनके कमी को करोड़ों लाखों लोग एहसास कर रहे हैं। इस अवसर पर शीला देवी, ...
कलवार कल्याण समिति द्वारा श्री बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन, कोरोना मुक्ति हेतु की गई प्रार्थना

कलवार कल्याण समिति द्वारा श्री बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन, कोरोना मुक्ति हेतु की गई प्रार्थना

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलवार कल्याण समिति के तत्वाधान में श्री बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन हुआ।शहर के श्री रामजानकी मंदिर सह विवाह भवन के प्रांगण में आयोजित पूजनोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता ने किया।उन्होंने बताया कि भलभद्र भगवान को हम सभी बलराम, हलधर, शेषनाथ आदि के नाम से भी जानते हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई थे। वे देवकी के सातंवे संतान थे। कंस के कारण माता देवकी के गर्भ से योगमाया ने उन्हें नंद जी के घर माता रोहिणी के गर्भ में डाल दिया था। कृष्ण जी इन्हें दाऊ जी कहकर पुकारते थे। भगवान श्री बलभद्र कलवार समाज के कुल देवता माने जातें हैं। जिनकी पूजा पूरे भारत वर्ष के साथ पड़ोसी देश नेपाल में भी की जाती है। इस बाबत समिति के मीडिया प्रभारी अमरदीप गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण यह पूजा...
दिल्ली के चांदनी चौक की तरह होगा रक्सौल का मेन रोड:प्रमोद सिन्हा

दिल्ली के चांदनी चौक की तरह होगा रक्सौल का मेन रोड:प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पीएम के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा सेवा एवं समर्पण अभियानरक्सौल।( vor desk )। भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की बैठक स्थानीय आर्य समाज अतिथिशाला में रविवार को आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा , प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ध्रुप प्रसाद भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ई० जितेन्द्र कुशवाहा , ब्यापार प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता , जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक समसुद्दीन आलम, अतिपिछड़ा मोर्चा के जिला संयोजक धर्मनाथ साह ने दीप प्रज्जवलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मण्डल अध्यक्...
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनोकामना माई मन्दिर में होगा भव्य मेला का आयोजन

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनोकामना माई मन्दिर में होगा भव्य मेला का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित मनोकामना माई मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा मेला समिति की बैठक स्थानीय मुखिया पति नायाब आलम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मेला की भव्यता एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कहा कि इस बार का मेला कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही श्री यादव ने कहा की मनोकामना माई मंदिर में 10 दिनों तक मेला चलता है। नवमी को बली दी जाती है। इसके साथ ही लाखों की संख्या में मेला में भीड़ होती है। अंतर्राष्ट्रीय शहर होने के कारण क्षेत्र के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के लोग भी मेला का लुफ्त उठाने मनोकामना माई मंदिर में आते हैं ।समिति के सभी सदस्यों ने एक सुर में इस बार मेला को भव्य रूप देने की शपथ ली। मौके पर मेला समिति के सदस्य ...
दस दिव्यांगो को दिया जाएगा निःशुल्क कृत्रिम अंग,शिविर में हुए जरूरतमंदों का चयन!

दस दिव्यांगो को दिया जाएगा निःशुल्क कृत्रिम अंग,शिविर में हुए जरूरतमंदों का चयन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।किसी हादसे, चोट, जन्मजात विकृति या गंभीर बीमारियों के कारण हाथ या पैर गवां चुके लोगों को जीवन में नया कदम बढ़ाने का हौसला व हिम्मत देने के अभियान के तहत महावीर जयपुर फूट लिम्ब रिहैबिलिटेशन सेंटर के तत्वाधान में रोटरी क्लब( बीरगंज) द्वारा कृत्रिम अंग प्रदान करने की पहल की गई है । रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी आरती एवं स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के सहयोग से रोटरी क्लब ने रक्सौल के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे निःशुल्क कृत्रिम पैर का वितरण करने हेतु 32 लोगों की जांच की गई। डॉ. शाश्वत प्रसाद के नेतृत्व में जांच 10 महिला-पुरुष का चयन किया गया। 6 लोगों का पैर कुष्ठ बीमारी के वजह से और 4 लोगो ने दुर्घटना के वजह से पैर को खो दिया था। अब इन्हें कृत्रिम पैर दिए जाएंगे,ताकि इनके जीवन मे खुशियां आएं। ...
नेपाल सीमावर्ती रक्सौल व जोगबनी बॉर्डर के अंतराष्ट्रीय प्रवेश द्वार पर 40 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने की मांग तेज!

नेपाल सीमावर्ती रक्सौल व जोगबनी बॉर्डर के अंतराष्ट्रीय प्रवेश द्वार पर 40 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने की मांग तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल से लगे बिहार के प्रमुख प्रवेश द्वार रक्सौल समेत जोगबनी की सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज( हाई मास्ट नेशनल फ्लैग ) लगाने की मांग उठ रही है।अमृत महोत्सव वर्ष पर इस मांग को समर्थन भी मिल रहा है। भारत-नेपाल को जोड़ने वाले रक्सौल-वीरगंज मुख्य सड़क स्थित मैत्री पुल से लगे नेपाल के शंकराचार्य गेट पर नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज स्थापित है।जबकि, गेटवे ऑफ नेपाल के नाम से प्रसिद्ध रक्सौल सीमा पर राष्ट्रीय झंडे( हाई मास्ट ) का न होना खलता है। इसको ले कर सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने राज्य के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद को एक पत्र लिख कर ऊक्त मांग की है।उन्होंने कहा कि है पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के साथ हमारी सीमा लगती है।जहां काफी पहले से शंकराचार्य पर्यटकों के लिए आकर्षण व नेपालियों के लिए गौरव बोध कराता रहा है।अब वहां राष्ट्रीय ध्वज भी ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!