बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए 5 उप स्वास्थ्य केंद्र व 1 अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्थापना को ले कर विधायक प्रमोद सिन्हा ने की बैठक!
रक्सौल।(vor desk )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में बनने जा रहे पांच उप स्वास्थ्य केंद्र और एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विषय पर अधिकारियों के साथ चर्चा किया और इस बाबत आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवा की बेहतरी के लिए संकल्पित है। पूरे राज्य में कोरोना के समय स्वास्थ्य सेवाओं को अनवरत बहाल करने में आयी कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुए उनको दुरुस्त करने के लिए हमारे विधान सभा क्षेत्र में नए 5 अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं 1 अतिरिक्त प्रथमिक स्वाथ्य केंद्र का निर्माण करने की दिशा में सार्थक पहल किया है।रक्सौल जैसे सीमांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ने से आम जनता को राज्य और शहरों में इलाज के लिए जाने से मुक्ति मिल जाएगी, साथ ही आपदा के ...









