होली को लेकर लोगों में उत्साह, देर शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होलिका दहन आयोजित!
रक्सौल।( vor desk )।रंगोत्सव यानी होली पर्व को लेकर शहर के स्टेशन रोड के रामजी सिंह चौक पर होलिका दहन का आयोजन किया गया।
इस दौरान शहर के सभी लोगों ने हर्षोउल्लास के साथ डफली पर होली के गीत गाकर सबों ने होलीका पर्व को मनाया।जबकि नवविवाहिताओं ने सुहाग के जोड़े में होलिका की परिक्रमा कर सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद लिया।
मौके पर उप सभापति पति सह भाजपा नेता बप्पी साह,पूर्व नगर पार्षद सह जद यू नगर अध्यक्ष सुरेश साह,प्रमोद सिकारिया, अशोक अग्रवाल, महेश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता,अंजय हलवासिया सहित शहर के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।
क्यों मनाया जाता है होलिका दहन :
विजयादशमी की तरह होलिका दहन भी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की रात शुभ मुहुर्त पर पवित्र अग्नि जलाई जाती है। इस अग्नि में सभी तरह की बुराई, अहंकार और नकारात्मक...









