Thursday, March 19

सीमांचल

व्यापारी से लुटे गए रकम  व दो कट्टे,पांच कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार!

व्यापारी से लुटे गए रकम व दो कट्टे,पांच कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में आदापुर व दरपा थाना की पुलिस टीम ने रक्सौल अनुमंडल के दरपा थाना क्षेत्र से 31 मार्च (बुधवार) की सुबह हुई दो लाख दस हजार रुपये व बाईक लूट की घटना के महज चौबीस घंटे में लूट की रकम के साथ तीन लूटेरो को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से दो कट्टा,पांच कारतूस व लूट की एक लाख अस्सी हजार नकद रकम भी बरामद किया है. पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि व्यवसायी लूट कांड को ले कर दर्ज कांड संख्या 37/21को ले कर गठित पुलिस टीम ने उक्त गिरफ्तारी की गई थी,जिसे उक्त सफलता मिली है. पुलिस के मुताबिक,घटना की सूचना मिलते हीं नाकेबंदी कर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया गया था.पुलिस पुरी तरह से सक्रिय थी.तभी सूचना मिली की दुबहा के आगे एक बगीचा में कुछ अपराधी अपराध की सूचना बना रहे हैं.सूचना ...
चार दिवसीय योग एवं उपचार शिविर का आयोजन,योग गुरु अशोक ठक्कर दे रहे निःशुल्क सलाह!

चार दिवसीय योग एवं उपचार शिविर का आयोजन,योग गुरु अशोक ठक्कर दे रहे निःशुल्क सलाह!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय "योग एवं उपचार शिविर" का उदघाटन गुरुवार की सन्ध्या हुई। इसकी शुरुवात गणेश वंदना से हुई। तदोपरांत,शारदा कला केंद्र के बच्चों ने नृत्य और गीत की प्रस्तुति दी,जिस पर सभी झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित योग गुरु अशोक ठक्कर को ट्रस्ट के सचिव कैलाश चंद्र काबरा द्वारा शॉल ओढा कर सम्मानित किया गया। श्री ठक्कर ने योग के अर्थ और महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीवन साँसों का नाम है। जब तक साँस है तभी तक जीवन है। साँसों को साधना ही योग है, जिससे मनुष्य स्वस्थ और दीर्घायु जीवन व्यतीत कर सकता है। आयोजक मंडल ने बताया कि दिनांक 2 से 4 अप्रैल तक रोज तीन सत्र चलेंगे जिसमे सुबह 6 से 8बजे तक एवम सन्ध्या 6 से 8 बजे तक योग सिखाया जाएगा। अपराह्न 1 से 3 बजे तक चिकित्सा और परामर्श सत्...
इग्नू में अब 15 अप्रैल तक होगा नामांकन ,अनुसूचित जाति-जनजाति का होगा निःशुल्क नामांकन!

इग्नू में अब 15 अप्रैल तक होगा नामांकन ,अनुसूचित जाति-जनजाति का होगा निःशुल्क नामांकन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इग्नू के सभी प्रोग्रामों में नामांकन लेने की अवधि 15 अप्रैल 2021 तक बढ़ा दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए केसीटीसी कॉलेज रक्सौल के समन्वयक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि नामांकन लेने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 तक था जिसे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल 2021 तक बढ़ा दिया गया है। प्रो० सिंहा ने बताया कि जनवरी सत्र का नामांकन चल रहा है। इग्नू में स्नातक ,स्नातकोत्तर ,डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्सेज में ऑनलाइन नामांकन चल रहा है। इच्छुक विद्यार्थी किसी भी दिन कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में जाकर नामांकन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । इग्नू में स्नातक सामान्य तथा कई अन्य कोर्सों में अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों का निशुल्क नामांकन किया जा रहा है ।नामांकन हेतु ignou.ac.in साइट के साथ या होम पेज पर न...
तस्करी के 87 बोतल नेपाली शराब के साथ जीआरपी व आरपीएफ ने नेपाली युवक को पकड़ा!

तस्करी के 87 बोतल नेपाली शराब के साथ जीआरपी व आरपीएफ ने नेपाली युवक को पकड़ा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल से शराब की तस्करी थम नही रही है।इसी बीच गुप्त सूचना पर राजकीय रेल पुलिस व रेल सुरक्षा बल की टीम ने स्टेशन इंडियन ऑयल के पास माल गोदाम वाला रोड से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। बताया गया है कि इस मामले में नेपाल के इनरवा थाना क्षेत्र निवासी रामसागर यादव के पुत्र 20 वर्षीय बुधन यादव को 87 बोतल नेपाल निर्मित पल-पल सौंफी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास एवं आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर संतोष मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि नेपाल से शराब की बड़ी खेप आने की सूचना के बाद टीम गठित कर अभियान के तहत उक्त बरामदगी की गई।इस मामले में बिहार मध निषेध उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत आवश्यक करवाई शुरू कर दी गई है। ...
रामगढ़वा के चम्पापुर के मनना गांव में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या,हथियार बरामद,आक्रोश!

रामगढ़वा के चम्पापुर के मनना गांव में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या,हथियार बरामद,आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
गुरुवार की सुबह 5 बजे घटित हुई घटना,आक्रोश रामगढ़वा।(vor desk ) ।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चम्पापुर पंचायत के मनना गाँव में अज्ञात अपराधियो ने एक युवक पन्नलाल साह (35वर्ष)को गोली मारकर हत्या कर दी । घटना गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे की है ।वही घटना की सूचना उक्त पंचायत के मुखिया शमशुल जोहा अंसारी की सूचना पर रामगढ़वा पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की ,वही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक थ्री नट पिस्तौल व एक खोखा को बरामद किया है । वही घटना के बाबत मृतक के भाई मोहन लाल साह ने रामगढ़वा पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे मनरेगा पार्क के समीप अपने खेत मे गेहू की फसल काटने गया था उसी समय अज्ञात अपराधियो ने उसे गोली मार दी । गोली लगने के बाद उक्त युवक मनरेगा पार्क के बगल में बेहोश हो क...
रक्सौल पुलिस ने 245 बोतल  प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

रक्सौल पुलिस ने 245 बोतल प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रतिबन्धित नशीली दवा के अवैध धन्धे के कारण आम जनों का जीना मुहाल है।बैंक रोड,स्टेशन रोड,आश्रम रोड ,डंकन रोड में इस धंधे का संगठित गिरोह सक्रिय है।इधर,इस सूचना पर पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित ओल्ड इंडियन ऑयल के सामने से छापेमारी कर 245 बोतल प्रतिबन्धित नशीली दवा बरामद किया है।जिसमे विंसीरेक्स,ओनरेक्स जैसी दवा शामिल है। मंगलवार की शाम हुई छापेमारी में स्थानीय वार्ड 12 निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।जबकि, अन्य भागने में सफल रहे। इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल थानाध्यक्ष सह निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।इधर,सूत्रों का कहना है कि स्टेशन रोड में एक मकान में चल रहे इस धंधे से आक्रोश था,जिसको ले कर मुहल्ले वासियो ने पुलिस को सूचना दी।इसी आधार पर छापेमारी में उक्त सफलता मिली।बताया गया कि एक मिट भुजा के दुकान से...
पीएम आवास व मनरेगा में अनियमितता को लेकर राजद अध्यक्ष ने भेजा डीएम को शिकायत पत्र

पीएम आवास व मनरेगा में अनियमितता को लेकर राजद अध्यक्ष ने भेजा डीएम को शिकायत पत्र

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk ) ।रामगढ़वा प्रखंड के सोलह पंचायतो में मनरेगा के कार्यो में भारी अनियमितता ,मजदूरों के बजाए जेसीबी से काम करने ,तथा कागजो में योजनाओ को पूर्ण बता कर गलत बिलिंग कर भुगतान करने तथा वित्तीय वर्ष 2020 / 21 में पीएम आवास योजना में अनियमितता को लेकररामगढ़वा प्रखंड राजद अध्यक्ष के के पांडेय उर्फ झुन्नू पांडेय ने डीएम को शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की है । राजद अध्यक्ष श्री पांडेय ने दिए अपने शिकायत पत्र में बताया है कि प्रखंड के सोलह पंचायतो अहिरौलिया,मंगलपुर, रामगढ़वा, बेला,पखनहिया ,सकरार सहित सभी पंचायतो में वित्तीय वर्ष 2020/21 में जो पीएम आवास का वितरण किया गया है उसमें वास्तविक लाभार्थी के बदले तीन मंजिला ,चार पहिया ,जमींदारों को मिला है ,जबकि गरीब लाभार्थी आवास का लाभ लेने के लिए तरसते रह गए है वही आवास सहायको द्वारा इन पंचायतो में दलाल रख कर फिफ्...
बिना विजा के प्रवेश कर रही विदेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

बिना विजा के प्रवेश कर रही विदेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।रामगढ़वा पुलिस ने बुधवार की सुबह सुबह यात्री बस से सूचना के आधार पर एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार विदेशी महिला के पास से पासपोर्ट व नेपाली विजा को बरामद किया है ।पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को बताया कि रक्सौल से सूचना मिली थी कि कोई विदेशी महिला बिना पासपोर्ट व वीजा के नेपाल बॉर्डर होते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश की है ।सूचना मिलने के उपरांत रामगढ़वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच पर चल रहे सभी यात्री बस व टेम्पू की जांच होने लगी ।तभी रक्सौल से मोतिहारी जाने वाली बस पर उक्त विदेशी महिला बैठी हुई थी जिसके बाद रामगढ़वा पुलिस ने उक्त विदेशी महिला को बस से उतार कर अपने हिरासत में ले लिया और इसकी सूचना थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने एसपी मोतिहारी ,रक्सौल एसडीपीओ इमिग्रेशन रक्सौल को दी ।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरा...
कोरोना पर भारी पड़ा होली का उत्साह:रक्सौल में  शांति,सौहार्द व परम्परागत ढंग से रंगोत्सव सम्पन्न!

कोरोना पर भारी पड़ा होली का उत्साह:रक्सौल में शांति,सौहार्द व परम्परागत ढंग से रंगोत्सव सम्पन्न!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार के अलर्ट व गाइड लाइंस को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती रक्सौल में रंगों का महोत्सव का पर्व होली शालीनता व सादगी के बीच शांति पूर्ण ढंग से मनाई गई।कही किसी अप्रिय घटना की सूचना नही मिली। उमंग, उल्लास, उत्साह और परंपरा के रंगोत्सव पर्व होली के अवसर पर इस बार सावधानी बरतते हुए घरों में ही होली मनाने पर जोर रहा।सड़को पर होली की धूम पिछले वर्षों जैसी नही दिखी।डीजे पर थिरकने वाला झुंड भी गायब रहा।अच्छी बात यह रही कि कि फूहड़ता,अश्लीलता और नाले के कीचड़ से होली खेलने से परहेज किया गया।सौहार्दपूर्ण वातावरण में गुलाल के साथ शाम में लोग एक दूसरे से मिलने पहुंचे गुलाल लगाया।शुभकामनाएं दी। घरों में फगुआ का अंदाज बदला: फागुन में फगुआ खेलने का अंदाज इस बार पुराने मन मिजाज की ओर दिखा।सड़क पर धमाचौकड़ी बन्द होने के बाद लोगों ने परम...
घरों पर सुरक्षित रह कर मनाएं होली:शहर के इन प्रमुख लोगों ने दिया ऐसा सन्देश!

घरों पर सुरक्षित रह कर मनाएं होली:शहर के इन प्रमुख लोगों ने दिया ऐसा सन्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। होली पर्व 29 मार्च को मनाया जा रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से कोविड गाइड लाइंस के अनुपालन का निर्देश है।यह पहली बार है,जब प्रतिबंधों के बीच रंगोत्सव मन रही है।शहर के कई प्रमुख व्यक्तियों ने भी सभी से घरों में और अपने परिवार के बीच ही पर्व की खुशी मनाने की अपील की है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा : कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में समझदारी ही सबसे बड़ा उपाय है। घरों में रहें और स्वजनों के साथ होली मनाएं। कोरोना की चेन को तोड़ना सबसे जरूरी है। होली का पर्व अगले वर्ष हम सब हंसी खुशी के साथ मनाएंगे। इस बार सावधानी बेहद जरूरी है। अपने साथ पड़ोसी को भी सतर्क रहने की अपील करें। सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त : जान है तो जहान है।मौजूदा समय बेहद कठिन है। हम सब ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!