Thursday, March 19

सीमांचल

रक्सौल हवाईअड्डे को चालू किये जाने की मांग पीएमओ के संज्ञान में, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने सौंपा अपना जवाब

रक्सौल हवाईअड्डे को चालू किये जाने की मांग पीएमओ के संज्ञान में, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने सौंपा अपना जवाब

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पीएम पैकेज बिहार 2015 में रक्सौल एयरपोर्ट के विकास हेतु आबंटित राशि का समुचित उपयोग रक्सौल एयरपोर्ट के विकास में किये जाने के साथ साथ इस एयरपोर्ट को 'उड़ान' के तहत बिड में शामिल करने के पूर्व इसके इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किये जाने की मांग के बाबत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, कॉर्पोरेट हेड क्वार्टर, नई दिल्ली के महाप्रबंधक (योजना) ने बीते 19 मार्च को अपना जवाब पीएमओ को सौंपा है। इसकी जानकारी पीएमओ द्वारा अपीलकर्ता डा. स्वयंभू शलभ को मेल के जरिये दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा डॉ. शलभ के प्रस्ताव को इससे पूर्व गत 1 सितंबर 2020 को कैबिनेट सेक्रेटरी एवं पार्लियामेंट अफेयर्स के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भेजा गया। फिर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा गत 17 फरवरी 2021 को चीफ सेक्रेटरी, बिहार को भेजा गया था। यह हवाई अड्डा 'उड़ान' की हवाई अड्डों की सूची में शामि...
भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया झंडोतोलन, कार्यकर्ता हुए सम्मानित!

भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया झंडोतोलन, कार्यकर्ता हुए सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के 6 अप्रैल को 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के आह्वान पर सेवा ही संगठन के तहत पार्टी बूथ स्तर पर रचनात्मक कार्यक्रम कर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाएगी। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में इस कार्यक्रम की शुरुवात सोमवार को हुई। मंगलवार को भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे । इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में झंडोतोलन के साथ ही बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करके किया।इस दौरान हरैया बूथ संख्या 19 पर वरिष्ठ कार्यकर्ता कपिलदेव दुबे व राम नरेश पांडे ,भरतमहि बूथ संख्या 13 पर भुनेश्वर तिवारी ,जगधर बूथ संख्या 83 पर पूर्व शिक्षक काशी लाल प्रसाद व राजदेव पासवान ,परसौना तपसी बुथ संख्या 77 पर प्रभु नाथ सिंह,लौकरिया बूथ संख्या 104 पर यमुना प्रसाद व ...
राजकीय रेल पुलिस ने 9 सौ पीस प्रतिबन्धित नशीली दवाओं के साथ दो नेपाली युवक को दबोचा!

राजकीय रेल पुलिस ने 9 सौ पीस प्रतिबन्धित नशीली दवाओं के साथ दो नेपाली युवक को दबोचा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।इन दिनों शहर में प्रतिबन्धित नशीली दवा का अवैध धंधा व तस्करी तेज हो चला है।इसी क्रम में राजकीय रेल पुलिस ने 9 सौ पीस प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है।इसकी पुष्टि करते हुए राजकीय रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया कि बरामद दवाओं में फेनारगन, डायजेपाम व नूफिन शामिल है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान नेपाल के बीरगंज के वार्ड 05 निवासी राजेन्द्र पटेल के 19 वर्षीय पुत्र धीरज पटेल व बीरता के राजेन्द्र नारायण के 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक रंजन के रूप में हुई है।दोनो के विरुद्ध कांड संख्या 08/21 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ...
स्कूल कोचिंग बंद कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार: पीएसए

स्कूल कोचिंग बंद कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार: पीएसए

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण के तत्वाधान में सरकार के द्वारा कोविड-19 का हवाला देते हुए निजी विद्यालयों को बंद करने के खिलाफ सोमवार की संध्या रक्सौल में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता डी एन कुशवाहा, सोलन मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा, विजय कुमार शर्मा, संजय कुमार दास, कामेश्वर पांडे, धीरज बाजपेई, ईश्वर चौरसिया, राधेश्याम राय, दीपक जयसवाल तथा दिनेश पांडे आदि लोगों ने बिहार सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों को एकाएक तुगलकी फरमान जारी कर बंद किये जाने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। और कहां की एसोसिएशन ने विगत एक वर्ष से बच्चों का भविष्य अंधकरमय हो गया था, जिसे काफी मशक्कत से बच्चों के पठन पाठन को सुचारू किया गया था, कि अचानक संस्थानों को पुनः बंद किए जाने की सरकार ...
मैट्रिक परीक्षा में सूबे में टॉपर बनी नक्सल प्रभावित क्षेत्र छौड़ादानो की पूजा कुमारी

मैट्रिक परीक्षा में सूबे में टॉपर बनी नक्सल प्रभावित क्षेत्र छौड़ादानो की पूजा कुमारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नक्सलियों की मिट्टी पर सफलता का परचम लहराया।रक्सौल/छौड़ादानो।( vor desk )। मिट्टी को भी अगर खाद-पानी मिले तो सोने पैदा कर सकती है।कुछ ऐसे ही कहावतों को चरितार्थ करती छौड़ादानों की पूजा कुमारी ने भारत-नेपाल के सुदूर देहाती गांव पिपरा को गौरवान्वित करने का मौका दिया है। कभी यह गांव सूबे बिहार में हिंसक नक्सली वारदातों को लेकर सुर्खियों में रहता था,लेकिन सोमवार को इस गांव की बेटी के कृतित्वों को लेकर सूबे बिहार में चर्चा का केंद्रबिंदु बन गया है,क्योंकि इस गांव के प्रभुशरण ठाकुर की बेटी पूजा कुमारी सिमुतल्ला विद्यालय से 484 अंकों से मैट्रिक की परीक्षा उतीर्ण कर सूबे बिहार में प्रथम स्थान हासिल की है। इसे लेकर गांव के ही पूर्व मुखिया व अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल के अध्यक्ष मथुरा राम की प्रतिक्रिया-एक पत्थर की भी तकदीर संवर सकती है शर्त ये है कि उसे सलीके से तराशा ...
रेल से जुड़ी 5 सूत्री मांगों को ले कर स्वच्छ रक्सौल का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन व अनशन

रेल से जुड़ी 5 सूत्री मांगों को ले कर स्वच्छ रक्सौल का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन व अनशन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा रेल से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए पाँचवे चरण के आंदोलन का बिगुल फूंका है। रविवार को अनिश्चितकालीन अनशन का संकल्प लेते हुए प्रथम दिन स्वच्छ रक्सौल के सदस्यों एवं अन्य समाजसेवीयों के द्वारा अनशन किया गया। परन्तु सरकार के नए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आज एक दिन का कार्यक्रम कर के धरना प्रदर्शन सह अनशन का समापन कर दिया गया। कहा गया कि लगातार सोशल मीडिया एवं जन सम्पर्क के माध्यम से रक्सौल नगरवासियों की समस्या के समाधान के लिए हमारा अभियान जारी रहेगा। हमारी मांगे जनहित के लिए हैं। इसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए।पांच सूत्री मांग में ओभर ब्रिज का निर्माण,पूर्व की भांति ट्रेन परिचालन,,पूर्व की भांति दुकान का आवंटन,प्लेटफार्म संख्या 02 पर महिला शौचालय का निर्माण व खेल के मैदान का निर्माण शामिल है। स...
महबूबा ने बुलाया मटन बिरयानी के दावत पर,सिरफिरे आशिक को पुलिस ले गई हवालात

महबूबा ने बुलाया मटन बिरयानी के दावत पर,सिरफिरे आशिक को पुलिस ले गई हवालात

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk ) ।रामगढ़वा पुलिस ने महिला के साथ रंगरेलियां मनाने व मटन बिरयानी खिलाने आये एक युवक को महिला की लिखित शिकायत पर रामगढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर आमोदेई के निवासी व तीन बच्चो के पिता मदन उर्फ रैफुल इस्लाम अपने एक कथित प्रेमिका गाँव के ही तीन बच्चो की माँ दारकाश प्रवीण के साथ मटन बिरयानी खिलाने आये थे ।वही उक्त महिला द्वारपूर्व में ही छेड़खानी को लेकर मदन उर्फ रैफुल के विरुद्ध एक आवेदन दिया था जिसमे बताई थी कि शुक्रवार की रात्रि करीब ग्यारह बजे मदन उसके घर मे अकेले देख कर गलत करने की नीयत से घुसा था ,और गलत का विरोध करने पर मारपीट की थी ,फिर उसके बाद उक्त महिला ने थाने में पहुंच कर एक शिकायत पत्र दी और उसके बाद मदन को फोन कर बिरयानी खिलाने के बहाने फोन पर बुलाई फिर उसके बाद महिला ...
खेल से आपस में बढ़ता है मेल,बनी रहती है तंदुरुस्ती:-रामबाबू यादव

खेल से आपस में बढ़ता है मेल,बनी रहती है तंदुरुस्ती:-रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )। प्रखण्ड में"क्रिकेट का मक्का" के नाम से मशहूर पकही मैदान में रविवार को "फिरोज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट"का उद्घाटन रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी रामबाबू प्रसाद यादव और पूर्व मुखिया मो0जावेद अजीज के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मो0 कलामुद्दीन के द्वारा की गई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते श्री यादव ने कहा कि खेल से आपसी मेल बढ़ता है ,तंदुरुस्ती बनी रहती है।लेकिन वर्तमान सरकार खेल के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है जो काफी निन्दनीय है। उद्घाटन मैच का शुभारंभ भवानीपुर और फतेह टोला के बीच समी अख्तर के अम्परिंग में शुरू हुआ।साथ ही कमेंट्रेटर और स्कोरर के रूप में अताउल्लाह शम्सी और सलसबील अख्तर रहें। खेल के प्रथम पाली में फतेहपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाये। उद्घाटन...
बाल मजदूरी के लिए मुंबई ले जाये जा रहे तीन बच्चों को ट्रेन से किया गया बरामद,तीन दलाल धराये

बाल मजदूरी के लिए मुंबई ले जाये जा रहे तीन बच्चों को ट्रेन से किया गया बरामद,तीन दलाल धराये

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल से मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 05267 मुंबई एल टी टी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन एक्सप्रेस से शनिवार को बचपन बचाओ आंदोलन के तहत बाल मजदूरी के लिए ले जाये जा रहे नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया। इस बाबत सूचना मिलते ही सक्रिय बचपन बचाव आंदोलन की असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर आरती कुमारी द्वारा एक संयुक्त टीम गठन किया गया। जिसमे सशस्त्र सीमा बल 47th वाटलियन पंटोका, प्रयास संस्था आर पी एफ रक्सौल, सी आई बी रक्सौल, एवम राजकीय रेल पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर तीन नाबालिग बच्चे के साथ तीन दलाल को सम्पर्क में लिया गया। बच्चे की काउंसलिंग में पता चला कि एक बच्चा बेल्डिंग का काम सीखने जा रहा था। दूसरा राज मिस्त्री का और तीसरा कपड़ा उद्योग में काम करने मुंबई जा रहा था।रेस्क्यू किये गए बच्चों में दो पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो व घोड़ासहन तथा एक पश्चिम चंपारण के चौतरवा का निवास...
गेट व आईआईटी परीक्षा में अव्वल आने वाले रक्सौल के लाल अविनाश कुमार को जद यू ने किया सम्मानित!

गेट व आईआईटी परीक्षा में अव्वल आने वाले रक्सौल के लाल अविनाश कुमार को जद यू ने किया सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।जनता दल(यू०) के जिला सचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय जदयू परिवार के तरफ से रक्सौल नागा रोड वार्ड नं22 के निवासी अरुण वाजपेयी के बड़े पुत्र अविनाश कुमार को सम्मानित कर मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गई। जिला सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि अविनाश कुमार ने गेट परीक्षा में भारतीय स्तर पर 842वां रैंक एंव आई. आई .टी जैन में भारतीय स्तर पर 346 वां रैंक लिया कर शहर के साथ जिला का नाम रौशन किया है। इनके पिता प्राइवेट स्कूल के शिक्षक है ।शुरुआती की पढ़ाई रक्सौल के ही सरस्वती विद्या मंदिर से की है। मध्यमवर्गीय परिवार से विलोंग करते है। इस दौरान रक्सौल नगर अध्यक्ष जदयू सुरेश कुमार,शिक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा,शिक्षक सुभाष सोनकर,डॉ अजय कुमार,शिक्षक सतेंद्र मिश्रा, शिक्षक मनोज कुमार,शिक्षक देवीलाल कुमार ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!