सरिसवा नदी रह गई काली,कार्तिकी छठ पर कैसे अर्ध्य देंगे छठ व्रती?विधान सभा चुनाव में मुद्दा बना प्रदूषण मुक्ति, श्रद्धालु और वोटर दोनों पूछ रहे सवाल!
*वीरगंज में भी त्राहि त्राहि की स्थिति,नेपाल सरकार,जन प्रतिनिधि, फैक्ट्री संचालकों को कोसते हुए लानत भेज रहे रक्सौल -वीरगंज के लोग!
*विद्यान सभा चुनाव के दौरान नदी के हालात पर जन चिंता के बावजूद सुधि नहीं लेने के कारण प्रत्याशियों के खिलाफ भी गहरा जनाक्रोश!
रक्सौल।( Vor desk)।कार्तिकी छठ पर्व पर भी सरिसवा नदी काली रह गई।पूर्वी चंपारण प्रशासन के अनुरोध और वीरगंज प्रशासन की पहल पर यह नदी आंशिक रूप से साफ हुई थी,और एक दो दिन पहले साफ पानी नदी में दिखने लगा था।एकाएक सोमवार को इस नदी में काफी काला और बदबूदार जल प्रवाहित होने लगा,जिसके बाद से क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश और नाराज़गी दिख रही है। नेपाल की ओर से स्वच्छ जल प्रवाहित नही होने की वजह से लोगो की चिंता बढ़ गई है कि छठ कैसे होगा?काफी लोग सूर्य मंदिर और छतों पर छठ मनाने का विकल्प चुनने को विवश हो गए हैं। घाट पर छठ पूजा का अस्ति...









