नेपाल सरकार ने शर्तो के साथ विदेशियों के लिए खोला बॉर्डर,भारतीय नागरिको को भी प्रवेश के लिए लेनी होगी’ऑन लाइन’ अनुमति!
रक्सौल।( vor desk)।नेपाल की देउबा सरकार की ओर से नेपाल बॉर्डर को शर्तो के साथ खोलने का निर्देश जारी कर दिए गया है।नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह आदेश जारी कर दिया है।इसके तहत नेपाल के सीमाई क्षेत्र के सभी जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है।इसमे भारतीय नागरिको के साथ ही विदेशी नागरिकों को प्रवेश की भी अनुमति दी गई है।लेकिन,कई शर्त के साथ यह अनुमति मिली है।
इसमे विदेशी नागरिकों को भी स्थल मार्ग से नेपाल प्रवेश की अनुमति मिली है।इसके लिये उनके पास अनिवार्य रूप से 72 घण्टे पूर्व का कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।
बता दे कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद 24 मार्च 2020 से नेपाल बॉर्डर बन्द है। पिछले शुक्रवार को शेर बहादुर देउबा कैबिनेट ने इसके लिए निर्णय किया कि बोर्डर को खोल दिया जाएगा। जरूरी 'होम वर्क' के कारण विलम्ब के बीच' कोविड 19 उच्...









