डबल इंजन की सरकार में अपराधी बेलगाम,मृतक के परिजनों को नही मिला न्याय,तो होगा आन्दोलन: रामबाबू यादव
रक्सौल।( vor desk )। शाम 7:00 बजे एनएच पर अपराधी तांडव कर रहे हैं और पुलिस-प्रशासन सोई हुई है।यह सीएम नीतीश व एनडीए सरकार की विफलता है।ऊक्त बाते कांग्रेस नेता सह रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि रामगढ़वा थाना अंतर्गत मझरिया गांव के सामने बेलगाम अपराधियों ने निर्दोष किराना व्यवसायी अजीत कुमार( पुत्र:शम्भू प्रसाद) को गोली मार कर निर्मम हत्या कर दिया ।यदि तुरन्त इलाज मिला होता,तो मृतक की जान नही जाती।पुलिस सक्रिय होती, तो,अपराधी भाग नही सकते,बल्कि,सलाखों मे होते।इस घटना ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में जंगलराज है।अमंगल का बोल बाला है।
उन्होंने सवाल किया कि कहां है पुलिस प्रशासन ?सिर्फ वसूली व दारु बिकवाने में व्यस्त है? दारू चारों तरफ बिक रहा है। आम पब्लिक परेशान है और यह पुलिस पदाधिकारी आखिर क्या कर रहे हैं?यह सवाल पूछने वाला कोई...









