नेपाल जा रही गैस टैंकर एनएच 28 ए पर पलटी,चालक की मौत!
सुगौली।( vor desk )।काठमांडु-दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 28 ए के रक्सौल -सुगौली खण्ड अंतर्गत अमीर खान टोला के पास गुरुवार की सुबह पुल के नीचे गैस टैंकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर चालक की मौत हो गई है। घटना की पुष्टि करते हुए सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गैस टैंकर बरौनी से पड़ोसी देश नेपाल जा रहा था।
थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। उसने गैस टैंकर में फंसे हुए चालक के शव को टैंकर से बाहर निकाल लिया है। चालक की तथा गैस टैंकर की पहचान की जा रही है। गैस टैंकर पर लिखे फोन नंबर से टैंकर मालिक से संपर्क बनाया जा रहा है। फिलहाल चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टैंकर सुगौली की तरफ से रक्सौल की ओर जा रही थी। अ...









