उद्घाटन के 9वें दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों व संशाधनों के बिना रक्सौल स्थित अनुमण्डल अस्पताल आया संचालन में !
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में नव निर्मित अनुमण्डल अस्पताल सोमवार से विधिवित संचालन में आ गया है।इसके चालू होने से सीमाई क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र की बेहतरी होगी।इलाज के लिए मरीजो को दर दर नही भटकना होगा।बता दे कि पिछले 5 जून को भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा की उपस्थिति में इस 50 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन किया था।इस दौरान उन्होंने घोषणा किया कि शीघ्र ही यह अस्पताल 100 बेड का होगा।
इधर,उद्घाटन के बाद से इसके संचालन की प्रतीक्षा थी,जो अब पूरी हुई।बताया कि बीएमएसआईएल द्वारा हैंड ओवर करने की प्रक्रिया में विलंब हुआ,जिस से संचालन में रोड़ा अटका रहा ।इस बाबत अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसके सिंह ने बताया कि सोमवार से अस्पताल संचालन में आ चुका है।...









