वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में ओपन हाउस फॉर कन्सुलर कार्यक्रम आयोजित, अप्रवासी भारतीयों के समस्या का हुआ समाधान!
रक्सौल।(vor desk) ।आजादी के अमृत महोत्सव पर नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा शनिवार को वाणिज्य दूतावास परिसर में पंद्रहवा ओपन हाउस फॉर कन्सुलर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नेपाल में रहने वाले पीडित भारतीय नागरिकों की समस्या का समाधान करना था,जिसमे पीड़ितो ने कन्सुलर के समक्ष अपनी समस्या को रखा ,,जिसका समाधान हुआ।वीणा सती पेपर और स्टेशनरी, परवानीपुर जिला बारा हुलास स्टिल इन्डस्ट्रिज लिमिटेड सिमरा,बजरंग इलेक्ट्रिक एण्ड फेब्रिकेट परवानीपुर,जोन डिरे जीतपुर सिमरा और स्क्रिन मारुती पेपर एण्ड केमिकल प्रा.लि बेलवा में कार्यरत भारतीय नागरिकों ने वाणिज्य दूतावास में रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन नवीकरण सम्बन्धी शिकायत का समाधान किया। दुसरा ओपन कन्सुलर हाउस अगले महिना के अन्तिम शनिबार 29 अप्रैल 2023 को करने का निर्णय लिया गया। वाणिज्य दूतावास पर्सा, ब...









