Friday, November 6

सीमांचल

रक्सौल में स्नातक के 571 व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 51वोटरों ने किया मतदान

रक्सौल में स्नातक के 571 व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 51वोटरों ने किया मतदान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड परिसर में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में दो अलग-अलग पद सारण स्नातक क्षेत्र व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव सुबह आठ बजे शुरू हुयी जो शाम के चार बजे तक चुनाव की प्रक्रिया जारी रही। इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी मनी कुमार वर्मा व चंद्रकांत सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। चुनाव को लेकर दो बूथ बनाए गए थे। जिसमें पुरूष व महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि सारण निर्वाचन में कुल 886 मतदाताओं में 571 वोट पड़े।इनमे 489 पुरुष और 82 महिला मतदाता शामिल हैं। वही शिक्षक निर्वाचन चुनाव में कुल 64 मतदाताओं में 51 मतदाताओं ने वोट दिया।इसमें 48 पुरुष और 3 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव के दौरान अधिकारियों व पुलिस बल की तै...
रामगढवा में पंचायत सचिव ने कमरे में फंदा लगा कर कर ली आत्म हत्या,एएसपी चंद्र प्रकाश ने शुरू की जांच!

रामगढवा में पंचायत सचिव ने कमरे में फंदा लगा कर कर ली आत्म हत्या,एएसपी चंद्र प्रकाश ने शुरू की जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/रामगढवा ।(vor desk)। रक्सौल अनुमंडल के रामगढवा में एक पंचायत स्तरीय सरकारी कर्मी ने अपने कमरे में फंदा लगा कर आत्म हत्या कर लिया है। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है।वहीं,सूचना मिलते ही रक्सौल के ए एसपी चंद्र प्रकाश ने पहुंच कर मामले की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए।बताया गया है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान रह रहा था। पुलिस परिजनों को घटना की सूचना दे दिया है। मृतक रामगढ़वा में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत था। घटना गुरुवार की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक 30 वर्षीय संटू कुमार औरंगाबाद जिले के हसनपुर थाना के ढिढर गांव का रहने वाला है। छह माह पहले इसका रामगढ़वा प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर योगदान लिया था और वह मुरला पंचायत में कार्य कर रहा था। मृतक के भाई के अनुसार वह अपने नौकरी से संतु...
रामनवमी पर रक्सौल में भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन,गूंजता रहा एक ही नाम-‘जय श्री राम,जय श्री राम’!

रामनवमी पर रक्सौल में भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन,गूंजता रहा एक ही नाम-‘जय श्री राम,जय श्री राम’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रामनवमी का त्यौहार रक्सौल में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।चैत्र नवरात्र के नवमी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर लोग सुबह से पूजा की तैयारी में दिखाई दिए।वही दूसरी ओर रक्सौल में राम नवमी पूजा समिति की रक्सौल इकाई के तत्वाधान में श्री रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई,जिसमे पहली बार हजारों लोगों ने शिरकत किया। भक्ति मय माहौल और जय श्री राम के नारों के साथ यह शोभा यात्रा शहर के हजारी मल स्कूल से चलकर नहर रोड, ब्लॉक रोड, मेन रोड समेत शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया ,उपरांत,वापस पहुंच कर स्कूल में ही समापन हुआ। शोभायात्रा में श्री राम जानकी,लक्ष्मण और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।शोभायात्रा के आगे आगे बाइक सवार हनुमान ध्वज लिए कार्यकर्ता जय श्रीराम के जयघोष करते हुए बढ़ रहे थे।राष्ट्रीय ध्वज लिए भी कुछ कार्यकर्ता इस शोभा यात्रा में शामिल दिखे। ...
सरिसवा नदी में प्रदूषण फैलाने वाले पांच फैक्ट्रियों को 15 लाख जुर्माना,एक सप्ताह में जुर्माना नही देने पर होगी कानूनी कारवाई

सरिसवा नदी में प्रदूषण फैलाने वाले पांच फैक्ट्रियों को 15 लाख जुर्माना,एक सप्ताह में जुर्माना नही देने पर होगी कानूनी कारवाई

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज महानगर पालिका प्रशासन ने सरिसवा नदी को कूड़े कचरे और रसायन गिरा कर प्रदूषित करने के आरोप में पांच फैक्ट्रियों पर  करवाई करते हुए 15 लाख रुपए जुर्माना किया है।मेयर राजेश मान सिंह ने चुनावी घोषणा पत्र में यह वायदा किया था कि नदी को प्रदूषण मुक्त करेंगे।पद भार संभालने के बाद उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि  प्रदूषण फैलाने के दोषी पाए जाने पर फैक्ट्री संचालको पर करवाईं होगी। इधर,सरिसवा नदी प्रदूषण समिति के अध्यक्ष और उप मेयर इम्तियाज अली के नेतृत्व में एक टीम वीरगंज औधोगिक कारिडोर का अनुगमन कर रही थी और दर्जन भर फैक्ट्री संचालकों को नोटिस भी किया था।चैती छठ के अवसर पर भी रवैए में सुधार नहीं होने पर जुर्माना की कारवाई की है। महानगर पालिका ने वीरगंज के महानगरपालिका-वार्ड 21में अवस्थित अवस्थित ग्लोबल लेदर उद्योग प्राइवेट लि. अर्निका प्र...
रक्सौल मे उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही चैती छठ  हुआ सम्पन्न,नवरात्र सप्तमी पर पूजा पाठ और पारण !

रक्सौल मे उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही चैती छठ हुआ सम्पन्न,नवरात्र सप्तमी पर पूजा पाठ और पारण !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।उग हो सुरुज देव ….अर्क के भईल बेर ….!जैसे सुमधुर गीतों व भक्तिमय माहौल के साथ मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य के साथ ही रक्सौल में चैती छठ धूमधाम से सम्पन्न हो गया। नवरात्र सप्तमी के साथ ही छठी माई की पूजा व्रतियों ने एक साथ की।मंगलवार को अहले सुबह उदियमान सूर्य को अर्ध्य दिया गया।तदोपरांत पारण किया गया।इस अवसर पर व्रतियों ने परिवार,समाज,देश की सुख समृद्धि की कामनाओं के साथ पूजन अर्चन किया और मन्नते भी मांगी। रक्सौल समेत नेपाल सीमावर्ती वीरगंज के छठ घाटों पर काफी चहल पहल रही।श्रद्धालुओं की संख्या भी इस बार काफी इजाफा दिखा। इस बीच, रक्सौल शहर के आश्रम रोड, कोइरिया टोला, कौड़िहार, तुमड़िया टोला,चेक पोस्ट घाट ,सूर्य मंदिर समेत विभिन्न भागों में बने घाट पर छठ व्रतियों ने सुबह व्रत का पूजन किया और सूर्य देव को प्रणाम कर वरदान मांगा। आस्...
सुबोध गुप्ता नेपाल उद्योग और वाणिज्य संघ की कार्यकारिणी सदस्य हेतु संस्तुति प्रत्याशी

सुबोध गुप्ता नेपाल उद्योग और वाणिज्य संघ की कार्यकारिणी सदस्य हेतु संस्तुति प्रत्याशी

नेपाल, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल चावल दाल तेल उद्योग संघ ने नेपाल उद्योग और वाणिज्य संघ के कार्यकारी सदस्य के रूप में उम्मीदवारी के लिए सुबोध कुमार गुप्ता की सिफारिश की है। संघ ने सर्वसम्मति से गुप्ता को महासंघ के कार्यकारी सदस्य पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। गुप्ता, जो राइस एंड दाल ऑयल इंडस्ट्री एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं, को एसोसिएशन ने दूसरे कार्यकाल के लिए सिफारिश की है। गुप्ता अब फेडरेशन के कार्यकारी सदस्य हैं। वह वास्तव में संघ के एक कार्यकारी सदस्य के रूप में चुने गए थे। चूंकि उन्होंने फेडरेशन के नेतृत्व में पहुंचने के बाद चावल, दाल और तेल उद्योग के साथ-साथ पूरे निजी क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और संबोधित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है, इसलिए फेडरेशन ने उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए फेडरेशन के सदस्य के रूप में सिफारिश की है। भी। काठमांडू में 28 मार्च से ...
रक्सौल में चैती छठ पर्व की धूम,छठ व्रतियों ने दिया अस्तचलगामी सूर्य को अर्ध्य!

रक्सौल में चैती छठ पर्व की धूम,छठ व्रतियों ने दिया अस्तचलगामी सूर्य को अर्ध्य!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(  Vor desk  )।लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व के आज तीसरे दिन भगवान भास्कर को संध्या अर्ध्य सोमवार की संध्या दिया गया। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले आस्था के महापर्व छठ के आज तीसरे दिन भगवान भास्कर की पूजा अर्चना के साथ घाटों पर सुमधुर छठ गीत गूँजते रहे।व्रतियों ने नदी व तालाब में खड़े हो कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया । महापर्व पर रक्सौल के आश्रम रोड ,चेक पोस्ट घाट, कोइरिया टोला, कौड़िहार,भुकुवा ब्रह्म बाबा, परेउवा,तू टोला  शिव हनुमान मंदिर  व सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठ घाटों के अलावे विभिन्न घाटों को सजाया गया था।चहल पहल दिख रही थी।सुरक्षा के इंतजाम भी थे। हालाकि,सरिसवा नदी के काले और गंदे जल में ही  आश्रम रोड समेत तट व्रती घाट पर छठ व्रतियों को अर्घ्य देने पूजा पाठ की मजबूरी रही। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महा पर्व चैत...
डेढ़  किलो चरस के साथ एसएसबी ने रक्सौल बॉर्डर से नेपाली युवक को पकड़ा

डेढ़ किलो चरस के साथ एसएसबी ने रक्सौल बॉर्डर से नेपाली युवक को पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत- नेपाल सीमा पर तैनात एस एस बी 47वी बटालियन ने 1किलो 500ग्राम चरस बरामद किया है।साथ ही नेपाल के परसा जिला के जीतपुर मिलन चौक निवासी मोसाहेब देवान नामक बीस वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि युवक को बॉर्डर पर जांच के क्रम में पकड़ा गया।वह नेपाल से तस्करी कर चरस की खेप को रक्सौल ला रहा था।उसे रक्सौल के महदेवा बोओपी की टीम ने पिलर संख्या 390/08से लगे अहिरवा टोला से पकड़ा।उन्होंने बताया कि मामले में अग्रतर करवाई करते हुए युवक को रक्सौल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।जहां जांच पड़ताल और करवाई जारी है। बताया गया है कि पकड़ा गया युवक कैरियर है,जिससे पूछ ताछ में मिले इनपुट पर आवश्यक कारवाई की जा रही है। ...
इंटरमीडिएट वाणिज्य की परीक्षा के रक्सौल टॉपर को चौरसिया कामर्स पॉइंट द्वारा  किया गया सम्मानित

इंटरमीडिएट वाणिज्य की परीक्षा के रक्सौल टॉपर को चौरसिया कामर्स पॉइंट द्वारा किया गया सम्मानित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। कहते हैं कि इरादे अगर नेक और बुलंद हो एवं सच्ची लग्न के साथ मेहनत किया जाय तो बड़ा से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इसे सही साबित करके दिखाया है रक्सौल के अफताब आलम और नसीम खातून के पुत्र म. इरफान आलम ने। इरफान आलम रक्सौल में चौरसिया कामर्स पॉइंट से चौरसिया सर के मार्ग दर्शन में इन्टर वाणिज्य की तैयारी की और बिहार बोर्ड की परीक्षा में रक्सौल में प्रथम स्थान तथा जिले में 5 वां स्थान दर्ज किया हैं। म. इरफान के गुरु चौरसिया सर ने म. इरफान आलम को अपने संसथान में बुलाकर उसे सम्मानित करना अच्छा समझा, इसलिए लगभग 200 छात्र और छात्राओं तथा अभिभावक के समक्ष म. इरफान को प्रशस्ति पत्र भेंट करने के साथ ही मेडल पहनाकर कर सम्मानित किया गया। साथ में इस वर्ष उतीर्ण सभी स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया।एक छोटे कार्यक्रम के बीच उक्त आयोजन किया गया। जिसका मंच संचालन रितेश स...
भारतीय महा वाणिज्य दूतावास ने मनाया विश्व क्षय दिवस,पैनल चर्चा का हुआ आयोजन

भारतीय महा वाणिज्य दूतावास ने मनाया विश्व क्षय दिवस,पैनल चर्चा का हुआ आयोजन

नेपाल, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। आजादी के अमृत महोत्सव (भारत@75)तथा “विश्व क्षय दिवस” के उपलक्ष्य में भारतीय महा वाणिज्य दूतावास परिसर में नेपाल तथा भारत के विशेष संदर्भ में “पूर्व एशिया में क्षय रोग का प्रकोप” बिषय पर पैनल विचार विमर्श आयोजित किया गया। प्राध्यापक प्रमोद कुमार सर्राफ, (निर्देशक नारायणी केन्द्रीय अस्पताल वीरगंज), डा. श्याम बाबू साह (अर्थोपेडिक सर्जन), डा. विकास शाह(बाल रोग विशेषज्ञ), डा. राजू जायसवाल सहित कई डाक्टरों सहित दूतावास के 35सदस्यो की सहभागिता थी।अपने टिप्पणी में भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार 2025तक क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। 2030तक क्षय रोग को विश्व व्यापी उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। पैनल शामिल डाक्टरों ने कहा कि गरीवी, कुपोषण, अस्वच्छता तथा सामाजिक तथा आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में विशेष रूप से क्षय रोग पाया जात...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!