Sunday, June 28

सीमांचल

रामगढ़वा के आमोदेई गाँव में 15 किलो गो मांस के साथ कारोबारी गिरफ्तार!

रामगढ़वा के आमोदेई गाँव में 15 किलो गो मांस के साथ कारोबारी गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk)।रामगढ़वा पुलिस ने थाना क्षेत्र के आमोदेई गांव में छापेमारी कर 15 किलो प्रतिबन्धित मांस के साथ इसके कारोबारी जाहिद मंसूरी को गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिल रही थी कि आमोदेई गांव के वार्ड पांच में जाहिद मंसूरी अपने दो अन्य भाइयों के साथ गाय का वध कर गौ मांस की बिक्री चोरी छुपे करता है। इसकी इस गतिविधि से गांव में है संप्रदायिक सद्भाव पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। कई लोगों के द्वारा थाना को लगतार सूचना दी जा रही थी।उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष ने गांव के वर्तमान व पूर्व मुखिया, पैक्स अध्यक्ष सहित कई कई गणमान्य लोगों से इस मामले की जानकारी ली और सामाजिक स्तर से इस पर रोक लगाने की बात कही थी। लेकिन इसका प्रभाव नहीं पड़ा।बाद में पुलिस ने इस को गिरफ्तार करने के लिए सूचना तंत्र को विकसित कर ऐन वक्त पर थाना अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान के नेतृत्व में छापेमारी की गई।थानाध्यक...
रक्सौल स्थित भारतीय दुतावास परिसदन में मधेश प्रदेश के सीएम लालबाबू राउत ने किया वृक्षारोपण, कहा-  पर्यावरण संरक्षण के लिए सँयुक्त मुहिम जरूरी!

रक्सौल स्थित भारतीय दुतावास परिसदन में मधेश प्रदेश के सीएम लालबाबू राउत ने किया वृक्षारोपण, कहा- पर्यावरण संरक्षण के लिए सँयुक्त मुहिम जरूरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय दुतावास द्वारा  सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर सोमवार को रक्सौल स्थित भारतीय दूतावास बंगला परिसर के बगीचे में आयोजित कार्यक्रम के बीच पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा-परिचर्चा के साथ ही वृक्षा रोपण किया गया। यह दुतावास परिसदन ब्रिटिश काल मे स्थापित किया गया था,जो नेपाल मामले के देख रेख के लिए कायम हुआ था।इस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व वातावरण दिवस को उत्सव के रूप में ले कर युवा पीढ़ी को पौधारोपण व पौधा संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नेपाल के चूरे पर्वत संरक्षण  पर जोर देते हुए कहा कि भारत का सहयोग जरूरी है।उन्होंने कहा कि...
पूर्व मंत्री सगीर अहमद के निधन पर रक्सौल बाजार संघ ने किया शोक सभा आयोजित

पूर्व मंत्री सगीर अहमद के निधन पर रक्सौल बाजार संघ ने किया शोक सभा आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। स्थानीय शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित शेड दुकानदारों की संघ रक्सौल पालिका बाजार संघ द्वारा पूर्व मंत्री सगीर अहमद के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व संघ के सचिव शिवपूजन प्रसाद ने किया, जबकि अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने किया। इस दौरान स्व. अहमद के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। उक्त बाबत सचिव श्री गुप्ता ने कहा कि पूर्व मंत्री ने हमेशा सादगी भरा जीवन व्यतीत किया और वे सबके दिलों में हमेशा के लिए जिंदा रहेंगे। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी उनके नीतियों पर प्रकाश डालते हुए अनगिनत उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। मौके पर उपाध्यक्ष मो. शरीफ अंसारी, सह सचिव प्रो. मनोज कुमार आर्य के साथ मो. मुस्लिम, मो. वकील, जीतू जी, देवनाथ ठाकुर, राज कुमार गुप्ता, मो. नबाब, मो. तफजील, मो. साहेब, मो...
मिशन ‘ग्रीन रक्सौल’ :केंद्र व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के बाद मधेश प्रदेश के सीएम ने भी किया वृक्षारोपण!

मिशन ‘ग्रीन रक्सौल’ :केंद्र व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के बाद मधेश प्रदेश के सीएम ने भी किया वृक्षारोपण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल को'ग्रीन सिटी 'बनाने की पहल निरन्तर आगे बढ़ रही है।इस बार जब विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख एल मांडविया व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रक्सौल के अनुमण्डल अस्पताल व नेशनल फूड लेबोरेट्री में वृक्षा रोपण कर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया और वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।इसके बाद एक ओर अनुमण्डल अस्पताल में व्यवसायिक व सामाजिक संस्थाओं ने वृक्षारोपण को निरन्तता दी। इसी कड़ी में भारत विकास परिषद, रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स,अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन(रक्सौल इकाई ) जैसी संस्थाओं के द्वारा दर्जनों वृक्ष लगाए गए।साथ ही लगाए गए वृक्षों के संरक्षण भी संकल्प लिया गया।योजना यह है कि अनुमण्डल अस्पताल को हरा भरा बनाया जाए। इधर,भारत विकास परिषद ने जन जागरूकता रैली भी निकाली...
मोदी सरकार देशवासियों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए है संकल्पित: मांडविया

मोदी सरकार देशवासियों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए है संकल्पित: मांडविया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-देश भर में दो साल में सवा लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की हो चुकी है स्थापना-अस्पतालों को टेली कंसल्टेंसी से जोड़ा गया है-रक्सौल में नेशनल फूड लेबोरेट्री के शुभारंभ से विदेश व्यापार को मिलेगा लाभ-16 करोड़ की लागत से बने 50 बेड के आधुनिक अनुमंडलीय अस्पताल का किया उदघाटन-सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी किया संबोधितरक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सह रसायन व उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख एल मांडविया व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रविवार को सँयुक्त रूप सेरक्सौल में 16 करोड़ की लागत से बीएमएसआइएल द्वारा करीब 23 हजार एस्क्वायर फिट भूमि पर नव निर्मित 50 बेड वाले अत्याधुनिक व पूर्ण वातानुकूलित अनुमण्डल अस्पताल का उदघाटन किया। रक्सौल एयरपोर्ट पहुँचने के बाद सड़क मार्ग से मुख्यपथ स्थित समारोह स्थल पहुँचने पर अनुमण्डलीय अस्पताल के जीएनएम, एनएनए...
भारत व बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री आज रक्सौल में ,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तैयारी पूरी!

भारत व बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री आज रक्सौल में ,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तैयारी पूरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल स्थित नव निर्मित अनुमण्डल अस्पताल के उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई है।रविवार 5 जून को आयोजित भव्य समारोह के बीच भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सह रसायन व उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख एल मांडविया व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सँयुक्त रूप से करेंगे।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल, बिहार के मद्ध निषेध उत्पाद मंत्री सुनील कुमार,रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा,विधान पार्षद केदार पांडे,वीरेंद्र नारायण यादव व महेश्वर सिंह उपस्थित रहेंगे। हुई भव्य तैयारी:उद्घाटन के मौके पर भव्य समारोह की तैयारी हुई है।अस्पताल भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।वहीं,सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंत्री द्वय 10 बजे रक्सौल एयर पोर्ट पहुंचेंगे।फिर रक्सौल रेल सड़क होते मुख्य पथ स्थित अनुमण्ड...
रक्सौल: रेल रोड में बाइक सवार नाले में गिर कर हुआ जख्मी, बाइक निकालने के लिए भी चुकाया हजार रुपये!

रक्सौल: रेल रोड में बाइक सवार नाले में गिर कर हुआ जख्मी, बाइक निकालने के लिए भी चुकाया हजार रुपये!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्टेशन रोड में लगातार हादसा हो रहा है।लेकिन,इस पर रोकथाम के लिए कोई पहल नही हो रही।प्रशासन से ले कर जन प्रतिनिधि तक संवेदनहीन बने हुए हैं।ऐसा लगता है कि किसी की जान जाने के बाद होने वाले बवेला के बाद ही चेतना आएगी। ताजा मामला एक बाइक सवार के साथ घटित हुई।रक्सौल प्रखण्ड के कनन्ना गांव के राजकिशोर प्रसाद अपने रिश्तदार को यहाँ छोड़ने आये थे।इसी बीच उनकी बाइक सड़क जाम की वजह से नाले में जा गिरी।घटना सरकारी बस स्टैंड के पास घटी।बाइक समेत वे नाले में गिर कर जख्मी हो गए।मुश्किल से निकाला गया।अब बाइक निकालने की बारी थी।जो नाले के पानी मे इस कदर डूबा था कि उसमें नही दिख रहा था।इसके लिए कुछ सफाई कर्मी तैयार हुए।घटना के बाद बाइक निकालने की कीमत एक हजार रुपये देनी पड़ी। मजे की बात यह रही कि जख्मी युवक को कोई इलाज कराने की पहल भी नही की।युवक बाइक निकालने के चक्कर म...
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने आर्केस्टा से 9 नेपाली लड़कियों को कराया मुक्त

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने आर्केस्टा से 9 नेपाली लड़कियों को कराया मुक्त

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk )। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम रक्सौल व मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली द्वारा मानव तस्करीरोधी के लिए छापेमारी का अभियान शनिवार को चलाया गया। इस दौरान अलग अलग आर्केस्ट्रा पर छापेमारी की गयी। जिसमें 9 नेपाली लड़कियों को चुंगल से छुड़ाया गया। कोठी रोड रामगढ़वा, लक्ष्मीपुर में अलग अलग आर्केस्ट्रा पर टीमों का संयुक्त अभियान चला। जिसमें एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम रक्सौल के प्रभारी सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के साथ संयुक्त रूप से सर्किल इंस्पेक्टर सुगौली अभय कुमार, एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन, एनजीओ अपरच्यूनिटी विलेज नेपाल तथा सुगौली, रामगढ़वा, भेलाही थाना की पुलिस भी थी। ...
रक्सौल पुलिस ने नोट डबलिंग का झांसा दे ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को दबोचा, नेपाल से लौटे मजदूर को बना रहे थे शिकार

रक्सौल पुलिस ने नोट डबलिंग का झांसा दे ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को दबोचा, नेपाल से लौटे मजदूर को बना रहे थे शिकार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इंडो- नेपाल बॉर्डर स्थित रक्सौल में नोट डबल करने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के एक शातिर धर्मनाथ राम सहित विभिन्न अपराधिक मामले के बारह शातिरों को रक्सौल और हरैया पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के एक अन्य शातिर भीड़ भाड़ का लाभ लेकर भागने में सफल रहा। शनिवार को रक्सौल पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पचास हजार की ठगी की सूचना पर पुलिस छापेमारी दल शहर के मेन रोड सब्जी मंडी चौक के पास पहुँची। वहां नोट डब्लिंग का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के भागते एक शातिर धर्मनाथ राम पाकड़ बगहा पश्चिमी चम्पारण निवासी को खदेड़ कर गिरफ्तार किया। ठगी के शिकार हुए अखिलेश कुमार कामगार ने बताया कि वह नेपाल से कमाई कर वापस अपने घर सेमरा सिरिसिया ओपी पश्चिमी चम्पारण जा रहा था। इस बीच घटनास्थल ...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख एल मांडविया व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे 5 जून को करेंगे नेशनल फूड लेबोरेट्री व अनुमण्डल अस्पताल का उद्घाटन,तैयारी पूरी!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख एल मांडविया व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे 5 जून को करेंगे नेशनल फूड लेबोरेट्री व अनुमण्डल अस्पताल का उद्घाटन,तैयारी पूरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख एल मांडविया व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे रविवार को रक्सौल में एफ़एसएसएआई के नेशनल फूड लेबोरेट्री व 16 करोड़ की लागत से बने 50 बेड के अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही सुगौली के भेड़िहारी व पताही के जिउली में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे।साथ ही आयुष्मान सम्मेलन में शिरकत करेंगे,जहां, सम्बोधन के साथ लाभुकों से जन संवाद भी करेंगे।इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल, बिहार के मद्ध निषेध मंत्री सुनील कुमार,रक्सौल विधायक प्रमोद सिन्हा, एमएलसी केदार पांडे,वीरेंद्र नारायण यादव व महेश्वर सिंह उपस्थित रहेंगे।उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारी की गई है।शहर में स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाये गए हैं।सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!