Sunday, June 28

सीमांचल

नूपुर शर्मा विवाद का नेपाल में भी असर, जुम्मे की नमाज के बाद वीरगंज में विरोध प्रदर्शन

नूपुर शर्मा विवाद का नेपाल में भी असर, जुम्मे की नमाज के बाद वीरगंज में विरोध प्रदर्शन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
*प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ भी किया धक्का मुकी,करना पड़ा हल्का लाठी चार्ज *नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय वाणिज्यदूतावास के बाहर किया गया जम कर प्रदर्शन *अचानक हुए विरोध प्रदर्शन से पुलिस भी सकते में,नेपाल पुलिस अलर्ट मोड में रक्सौल।(vor desk)। बीजेपी से नेत्री नूपुर शर्मा के निष्कासन किये जाने के बाद भी विवाद थमने का नाम नही ले रहा है।देश विदेश में विरोध प्रदर्शन का सील सिला चल पड़ा है। पैगम्बर मोहम्मद साहब के ऊपर टिपण्णी के बाद शुक्रवार को जहां देश के विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए,वहीं, पड़ोसी देश नेपाल में भी नूपुर शर्मा को लेकर खूब विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने जुमे के नमाज के बाद उग्र होकर प्रदर्शन करने वीरंगज के सड़को पर उतर गए ।मुस्लिम समुदाय के लोग और घण्टो व्यापक प्रदर्शन किए और मोहम्मद के शान में ,गुस्ताख...
महंगाई, बेरोजगारी और झूठे जुमलो से ऊब चुकी है जनता,एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत :रामबाबू यादव

महंगाई, बेरोजगारी और झूठे जुमलो से ऊब चुकी है जनता,एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत :रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के कोईरिया टोला में राजद नेता रामबाबू यादव के नेतृत्व में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता एवं व्यवसायी वर्ग के सैकड़ों लोगों ने राजद का सदस्यता ग्रहण किया है। जिसमें मुख्य रूप से सोमेश्वर कुशवाहा, अनिल मिश्रा, जितेंद्र सर्राफ, अवधेश पांडे, शेखर सर्राफ, साहेब पटेल, आनंद सर्राफ,नगीना यादव, उमेश यादव, गणेश प्रसाद, शिवनाथ महतो आदि लोगों ने राजद का सदस्यता ग्रहण किए। इस दौरान रामाबाबू यादव ने सभी नए सदस्यों को गमछा ओढ़ा व माला पहनाकर अभिनंदन एंव स्वागत की। उन्होंने इस दौरान कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और झूठे जुमलो से जनता ऊब चुकी विकास के नाम पर सरकार सिर्फ़ आम जानता को बरगला रही हैं।अब समय आ गया है कि एनडीए सरकार को उखाड़ फेंका जाए। इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वाले सोमेश्वर कुशवाहा ने कहा कि हमलोग बहुत आशा उम्मीद के साथ लोकसभा और विधानसभा में एनडीए गठबंधन को मदद किए थे...
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य बनने पर प्रो0 डॉ. अनिल सिन्हा का रक्सौल में हुआ अभिनंदन

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य बनने पर प्रो0 डॉ. अनिल सिन्हा का रक्सौल में हुआ अभिनंदन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारती फाउंडेशन के तत्वधान में शहर के नागा रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल परिसर में एक भव्य समारोह आयोजित कर रक्सौल निवासी तथा वरिष्ठ शिक्षाविद , पर्यावरणविद एवं सामाजसेवी प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सिन्हा के बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य बनने पर अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह ने किया। उक्त अवसर पर बोलते हुए भारती फाउंडेशन के निदेशक और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मनीष दुबे ने कहा कि रक्सौल तथा चंपारण आज गौरवान्वित हुआ है तथा हम सबों के लिए एक उत्सव का दिन है। ज्ञातव्य है कि 9 जून की देर शाम बिहार सरकार ने प्रोफ़ेसर सिन्हा को आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह आयोग पूरे बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षक, प्राचार्य की नियुक्ति के साथ साथ प्रोन्नति का भी कार्य करने का काम करता है। प्रोफेसर दुबे न...
प्रो० डॉo अनिल कुमार सिन्हा बने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य,मिल रही बधाई!

प्रो० डॉo अनिल कुमार सिन्हा बने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।केसीटीसी कालेज रक्सौल के पूर्व वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष तथा एसएलके कॉलेज सीतामढ़ी के प्राचार्य प्रो० डॉo अनिल कुमार सिन्हा के बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य बनाए जाने पर पूरे सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल एवं चंपारण तथा सीतामढ़ी में हर्ष व्याप्त हो गया है। बिहार सरकार ने विश्वविद्यालय आयोग का गठन किया है 2017 में जिसके तहत बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में प्राध्यापक एवं प्राचार्यों की नियुक्ति करना है ,प्रोन्नति भी करना है । बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय के प्रो० सिन्हा पहले व्यक्ति है जिनका मनोनयन हुआ है ।प्रोफेसर सिन्हा सितंबर 2021 में ही एसएलके कॉलेज में प्राचार्य के पद पर योगदान किया था। प्रो० सिन्हा एक प्रमुख शिक्षाविद है जिन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कॉलेज में प्राचार्य के पद पर योगदान देने के साथ ही कॉलेज के चहुंमुखी विकास के प...
भारत विकास परिषद के बैनर तले’ दयाशंकर की डायरी ‘नाटक का रक्सौल में मंचन आज!

भारत विकास परिषद के बैनर तले’ दयाशंकर की डायरी ‘नाटक का रक्सौल में मंचन आज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत विकास परिषद रक्सौल के बैनर तले आज दस जून शुक्रवार को संध्या 4 बजे से हास्य , ड्रामा एवं इमोशंस से भरपूर बहुचर्चित नाटक दयाशंकर की डायरी का मंचन हिन्दी एवं बांग्ला फिल्मों एवं धारावाहिकों के नामचीन अभिनेता पुण्यदर्शन गुप्ता द्वारा शहर के श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सभागार में होगा। इसकी जानकारी देते हुए परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया कि संभवतः रक्सौल के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म कलाकार द्वारा एक पात्रीय रूपक का मंचन किया जाएगा। श्री प्रियदर्शी ने बताया कि कोलकाता से रक्सौल पधारे हिन्दी एवं बांग्ला फिल्मों ,धारावाहिकों , वेबसीरीज तथा नाटक में अभिनय का अपनी शानदार अदायगी का जौहर दिखा चुके श्री पुण्यदर्शन गुप्ता रक्सौल में भी अपने अभिनय के जरिए नाट्य दर्शकों का दिल जीतेंगे ।श्रीपुण्यदर्शन की फै...
युवक का शव नाले से बरामद,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

युवक का शव नाले से बरामद,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। शहर के कस्टम कार्यालय के पास अवस्थित नाला से एक अज्ञात ब्यक्ति का शव बरामद हुआ।हरैया थाना प्रभारी विवेक कुमार जयसवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय लोगो ने सूचना दी कि कस्टम के पास नाले में एक ब्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहूंच कर शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक की पहचान नही हो पाया। जिस कारण एक युडी केस किया गया।इधर,आशंका व्यक्त की जा रही है कि शव किसी नशेड़ी का है। ...
रक्सौल के गम्हरिया में बाइक दुर्घटना में नेपाली नागरिक की मौत,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

रक्सौल के गम्हरिया में बाइक दुर्घटना में नेपाली नागरिक की मौत,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बीती रात काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग संख्या 28 अंतर्गत गम्हरिया नहर के समीप एक डायवर्सन के पास बाइक दुर्घटना में एक नेपाली नागरिक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के पर्सा जिला के वीरगंज रानीघाट रामगढ़वा वार्ड 24 निवासी पन्नालाल प्रसाद पटेल अपने एक अन्य साथी के साथ नेपाली नम्बर के प्लसर बाइक(नम्बर ना 25 प 1337 )से रामगढ़वा की तरफ बारात जा रहे थे।बताते है कि गम्हरिया नहर के समीप बाइक अनियंत्रित हो कर डायवर्सन में ठोकर मार दी। जिससे पन्नालाल पटेल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद रक्सौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा। गुरूवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद रक्सौल थाना पहुंचा। जहां परिजनों के द्वारा शव का शिनाख्स करने के बाद पुल...
लायंस क्लब इंटरनेशनल की 105वीं जयंती महोत्सव पर हुआ “प्याऊ” का जिर्णोद्धार!

लायंस क्लब इंटरनेशनल की 105वीं जयंती महोत्सव पर हुआ “प्याऊ” का जिर्णोद्धार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई के सदस्यों ने लायंस क्लब इंटरनेशनल के 105वें वर्षगांठ के अवसर पर सूर्य मंदिर के समीप लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा वर्ष 2006 में निर्मित प्याऊ का जिर्णोद्धार डिस्ट्रिक्ट 322ई वाटर ड्रिंकिंग प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन लायन नारायण रुंगटा के संयोजन एवं सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा के नेतृत्व में लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन, लायन हेमंत अग्रवाल, लायन गणेश धनोठिया आदि की उपस्थिति में किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए अध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि We Serve मोटो के तहत सेवा परमोधर्म की भावना को चरितार्थ करते हुए जन उपयोगी क्रियाकलापों के अधीन पूर्व निर्मित प्याऊ का मरम्मती करते हुए जिर्णोद्धार कर प्रचंड गर्मी से राहत हेतू आम जनता को समर्पित किया गया। सर्वविदित हो कि लायंस क्लब एक अंतरराष्ट...
बीजेपी ओबीसी मोर्चा द्वारा जन प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित!

बीजेपी ओबीसी मोर्चा द्वारा जन प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा समर्पण एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके भाजपा कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के संगठन जिला रक्सौल की ओर से जनप्रतिनिधि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मराज साह ,जिला महामंत्री मुन्ना उर्फ बादल, जिला कार्यसमिति सदस्य के द्वारा जिला परिषद संख्या दो के जिला पार्षद सुनीता देवी, मुखिया धीरज गुप्ता, पखनहिया के उमेश चौरसिया, हरैया के अशोक साह ,नुनियाडीह के सुमीर साह, हरपुर पंचायत समिति वीरेंद्र प्रसाद, नूनिया डीह वार्ड सदस्य रमेश साह कौड़िहार सनी कुमार, जोकियारी एवं अन्य क्षेत्रों के जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया । इस मौके पर धर्मराज साह ने कहा कि देश में ज...
स्टेशन रोड में खुदे गड्ढे में गिरा ई रिक्शा,राजस्थान के चार तीर्थयात्री घायल!

स्टेशन रोड में खुदे गड्ढे में गिरा ई रिक्शा,राजस्थान के चार तीर्थयात्री घायल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्टेशन रोड की सड़क 'हादसों की सड़क' बन गई है।बुधवार को राजस्थान का एक परिवार हादसे का शिकार बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना ई रिक्शा के पलटने से रक्सौल स्टेशन रोड के राम जी चौक पर हुई।जहां रोड कन्सट्रक्सन डिपार्टमेंट के द्वारा बनाये गए अधूरे सड़क व नाला निर्माण कार्य की वजह से जल निकासी की बेहतर व्यवस्था हेतु नगर परिषद ने रात्रि में पुल निर्माण हेतु गढ़ा खुदवाया था।यह गढ़ा करीब 15 फिट का था। इसी गड्ढे में ई रिक्शा जा गिरा।इस दुर्घटना में राजस्थान के गुरूवादी -नागौर के नन्द किशोर( 66) (पिता -मोहनदास) गम्भीर घायल हो गए।उनके गर्दन व शरीर के अन्य हिस्से में काफी चोटें आई है।वहीं, विजय लक्ष्मी( 65 )की हाथ टूट गई है।जबकि,कृष्णा लक्ष्मी व राज लक्ष्मी भी चोटिल हुई हैं। बताया गया है कि ये नेपाल तीर्थ पर गए थे।पशुपति...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!