जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने लिया अनुमंडल अस्पताल का जायजा,समीक्षात्मक बैठक कर दिए कई निर्देश!
रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बुधवार को रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का जायजा लिया।इस दौरान एक बैठक कर स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमो की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि समीक्षा हर माह होगी,कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
उन्होंने समीक्षा में पाया कि इस अनुमंडलीय अस्पताल में लगभग 400 से 450 मरीज प्रतिदिन आते हैं ।इस अस्पताल में आवश्यक दवा, एईएस/ जेई वार्ड,डेंगू वार्ड,प्रसुतिगृह,शौचालय, पेयजल, सिटिंग चेयर,दो एंबुलेंस , जीविका दीदी की रसोई आदि की समुचित व्यवस्था की गई है ।
उन्होंने कहा कि इसे और बेहतर बनाया जायेगा। जल्द ही स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की पोस्टिंग के साथ पैथलोजी लैब में सभी प्रकार के जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी,ताकि,मरीजों का त्वरित और बेहतर इलाज हो सके।
बैठक में उन्होंने आशा फैसिलिटेर को निर्देश दिया की गर्भवती म...









