आशा कार्यकर्ता और फैसीलेटरों ने 9सूत्री मांग को ले कर किया केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
रक्सौल।(vor desk)।आशा संयुक्त संघर्ष मंच के तत्वाधान में रक्सौल प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं और फैसीलेटेरो ने 9सूत्री मांग को ले कर गुरुवार को केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। रक्सौल अनुमंडल अस्पताल परिसर में आयोजित विरोध कार्यक्रम में मोदी नीतीश खोलो कान,आशा को सरकारी सेवक घोषित करो,आशा को दो सरकारी वेतन मान, वेतन मान लागू करो,नही तो गद्दी छोड़ दो,आशा का बकाया राशि भुगतान करो,आशा फैसिलेटरो को भत्ता दो,फूल नहीं चिंगारी है, हम भारत की नारी है,तानाशाही नही चलेगी,लाठी डंडे की सरकार नही चलेगी जैसे नारे लगाते हुए घंटो प्रदर्शन किया।
आशा संघ के रक्सौल इकाई अध्यक्ष सुदामा देवी और सचिव माला देवी के नेतृत्व में हुए विरोध कार्यक्रम में मांग किया गया कि सरकार 2019के समझौते के अनुरूप मुकदमे की वापसी के साथ ही सरकारी दर्जा देने सहित अन्य अकार्यान्वित...









