बहन के साथ सोई थी युवती, सुबह घर के पीछे खेत में मिली लाश; पेट पर चाकू मारने के निशान
आदापुर (vor desk)। पूर्वी चंपारण जिला के दरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड के दुबहा पंचायत के बख्तौरा गांव में शुक्रवार की सुबह घर के पीछे खेत में एक युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृत युवती के पेट पर चाकू मारने के निशान है और उसके गर्दन पर भी निशान पाए गए।जिससे लगता है कि गर्दन दबाने के बाद चाकू मार कर हत्या की गई है।शव देखे जाने के बाद गांव में कोहराम मच गया।चीख पुकार सुन लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सदल बल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान स्थानीय किशोरी प्रसाद कुशवाहा की मझली बेटी अमिशा कुमारी के रूप में की गई है। वह 18 साल की थी। खेत में शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मां रंजना देवी, बहन अमृता और छोटे भाई सहित सभी का रो...









