Monday, June 29

सीमांचल

विधायक प्रमोद सिन्हा ने सीएम को सौंपा 5सूत्री ज्ञापन, रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली की मांग

विधायक प्रमोद सिन्हा ने सीएम को सौंपा 5सूत्री ज्ञापन, रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली की मांग

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk)।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल की बेहतरी के लिए मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का ध्यानाकर्षण कराते हुए पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा है।विधायक ने बताया कि मोतिहारी के समाधान यात्रा के दौरान हुए स्मीक्षात्मक बैठक में पांच सूत्री ज्ञापन सौप कर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की मांग की ताकि,बच्चों के इलाज और हड्डी के उपचार के लिए बाहर ना जाना पड़े।वहीं,पारा मेडिकल स्टाफ  की संख्या बढ़ाने और  आवश्यक इक्यूपमेंट की मांग की,ताकि,टीकाकरण,प्रसव, दवा,जांच आदि कार्यों में तेजी आए।साथ ही गर्भवती महिलाओ की एएनसी जांच के मद्देनजर अल्ट्रा साउंड सेवा शुरू कराया जाए।इसके साथ ही अस्पताल के चहारदिवारी और मुख्य गेट के निर्माण की भी मांग की गई। ऊन्होंने ऑक्सीजन जेनरेट प्लांट के शीघ्र स्थापना की मांग की गई,ताकि,ऑक्सीजन की किल्लत न हो।विधायक श्र...
सरिसवा नदी में अपशिष्ट पदार्थ को डाले जाने के ऊपर यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश

सरिसवा नदी में अपशिष्ट पदार्थ को डाले जाने के ऊपर यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk) ।सरिसवा नदी के शुद्धिकरण हेतु शिक्षाविद डॉ स्वयंभू शलभ द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आलोक में उक्त नदी में अपशिष्ट पदार्थ को डाले जाने के ऊपर यथोचित कार्रवाई करने हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक आशुतोष कुमार ने निर्देश जारी किया है। विभाग द्वारा उक्त आशय का पत्र जिला पदाधिकारी, मोतिहारी सह गंगा विकास समिति के अध्यक्ष को भेजा गया है। साथ ही ठोस अपशिष्ट पदार्थ का नदी में प्रवाह वर्जित करने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नगर परिषद रक्सौल के कार्यपालक पदाधिकारी को भी पत्र भेजा गया है। विभागीय पत्र में आगे बताया गया है कि सरिसवा नदी के जल को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से रक्सौल नगर परिषद में आई एंड डी और एसटीपी के निर्माण हेतु विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) नई दिल्ली को भेजा गया है। ज्ञातव्...
गिरिजा प्रसाद कोइराला फाउंडेशन के परसा जिला समन्वयक बने धीरज कुमार गुप्ता

गिरिजा प्रसाद कोइराला फाउंडेशन के परसा जिला समन्वयक बने धीरज कुमार गुप्ता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज।(vor desk)।गिरिजा प्रसाद कोइराला फाउंडेशन ने धीरज कुमार गुप्ता को परसा समन्वयक नामित किया है। गिरिजा प्रसाद कोइराला फाउंडेशन के निर्णय के अनुसार धीरज कुमार गुप्ता को 2 वर्ष के लिए परसा जिला समन्वयक पद पर मनोनीत किया गया है। गिरिजा प्रसाद कोइराला फाउंडेशन की अध्यक्ष सुजाता कोइराला ने पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि गिरिजा प्रसाद कोईराला फाउंडेशन की विभिन्न जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रांतीय समिति के साथ आवश्यक समन्वय और सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा।" समन्वयक के रूप में मनोनीत श्री गुप्ता नेपाली कांग्रेस के युवा नेता हैं जिन्होंने बीरगंज में बीपी उद्यान की भूमि को कंकरीट होने से बचाने के लिए बीरगंज महानगर पालिका के साथ अकेले कोर्ट केस लड़कर बीरगंज के लोगों की जीत हासिल की है।बीपी उधान की भूमि को किसी और चीज के बजाय पार्क बनाने में योगद...
रक्सौल में खुला अन्नपूर्णा सूरज स्वीट्स एंड बेकरी सह फेमिली रेस्टोरेंट्स, एएसपी चंद्र प्रकाश ने किया उद्घाटन!

रक्सौल में खुला अन्नपूर्णा सूरज स्वीट्स एंड बेकरी सह फेमिली रेस्टोरेंट्स, एएसपी चंद्र प्रकाश ने किया उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। मिष्ठान और फास्ट फूड ,बेकरी के मामले में सीमांचल का सुप्रसिद्ध संस्थान अन्नपूर्णा सूरज स्वीट्स एंड बेकरी सह फेमिली रेस्टोरेंट्स का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। शहर के मेन रोड अवस्थित सूरज होटल के परिसर में इस संस्थान का शुभारंभ एसडीपीओ चंद्र प्रकाश (आईपीएस) ने फीता काटकर किया। इस मौके पर एसडीएम सुश्री आरती, डीसीएलआर राकेश रंजन, पीजीआरओ सतीश रंजन, अवर निबंधन पदाधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार, थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हुए।उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी श्रृंखला खुलने से यहां के लोगों को नेपाल नही जाना पड़ेगा और शहर में अच्छा माहौल बनेगा। अन्नपूर्णा के संचालक रामजस कुमार ने बताया कि भारत -नेपाल सीमा पर एक बेहतरीन रेस्टोरेंट की कमी थी, जो पूरी हुई। हमारे यहां सभी तरह के स्वादिष्ट मिठाइयां, बेकरी, बर्थडे केक, क्रिसमस केक, ब्रे...
नेपाली संस्कृति और विकास क्षेत्र में नेपाल -भारत सहकार्य विषयक गोष्ठी आयोजित

नेपाली संस्कृति और विकास क्षेत्र में नेपाल -भारत सहकार्य विषयक गोष्ठी आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज में नेपाल एकता मंच द्वारा नेपाली संस्कृति और विकास क्षेत्र में नेपाल -भारत सहकार्य विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ।जिसमे सीमा क्षेत्र के बुद्धिजीवी और गण मान्य शामिल हुए।गोष्ठी में दोनो देशों के रिश्ते और संस्कृति बचाने के साथ ही भौगोलिक,व्यापारिक और राजनीतिक संबंधों पर चर्चा परिचर्चा हुई।अभियान के राष्ट्रिय अध्यक्ष विनय यादव के प्रमुख आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापक देवेंद्र मिश्र,सीमा जागरण मंच के बिहार प्रांत संयोजक महेश अग्रवाल समेत सुरेन्द्र नाथ तिवारी,डॉ अजय यादव , सचितानंद सिंह, भीजिट मधेश के संयोजक ओमप्रकाश सर्राफ आदि ने संबोधन किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि भारत और नेपाल की आत्मा एक है। नेपाल के विकास में  पड़ोसी और मित्र राष्ट्र भारत द्वारा  किए गए सहयोग योगदान का कदर किया जाना चाहिए।नेपाली संस्कृति के  प्रवृद्धन और विकास में भा...
मोदी सरकार के नेतृत्व में देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है,2024 में फिर आयेगी एनडीए सरकार:ध्रुव प्रसाद

मोदी सरकार के नेतृत्व में देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है,2024 में फिर आयेगी एनडीए सरकार:ध्रुव प्रसाद

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भाजपा के रक्सौल नगर कमेटी द्वारा नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कन्हैया सर्राफ ने की।बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धुरुव प्रसाद ने कहा की देश सुरक्षित हाथों में है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है।वहीं नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने मोदी सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए लोक हितकारी सरकारी कार्यक्रमों को जन जन को अवगत कराने पर बल दिया।बैठक में बूथ स्तर कार्यकर्ता को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटने का निर्देश दिया गया।वहीं,इस मौके पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।बैठक में मुख्य रूप से अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मराज प्रसाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक रीता देवी, महिला मोर्च...
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में हुई बैठक ,मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना के प्रचार प्रसार पर बल

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में हुई बैठक ,मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना के प्रचार प्रसार पर बल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk )।रक्सौल स्थित अनुमण्डलिय अस्पताल में  प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष,एएनएम व आशा की बैठक अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में जन जागरूकता फैलाने के साथ ही निर्देशित किया गया की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत प्रथम कन्या शिशु और द्वितीय कन्या के जन्मोंपरान्त 2000 रुपये तथा उन्हें 02 वर्ष के अंदर सम्पूर्ण नियमित टीकाकरण कराने के बाद 2000 रुपये की राशि लाभुकों के खाते में दी जाएगी।जिसमे आवश्यक जरूरी दस्तावेज माँ का आधार कार्ड,खाता संख्या, बेड हेड टिकट तथा माँ और बच्चे के साथ एक फोटो/ टीकाकरण हेतु बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, टीकाकरण कार्ड एवम माँ का आधार कार्ड और खाता के साथ लाभार्थी अपना दावा प्रपत्र जमा कर सकते हैं। साथ ही...
पुलवामा हमले के बरसी पर एबीवीपी ने शहीद वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि!

पुलवामा हमले के बरसी पर एबीवीपी ने शहीद वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा पुलवामा हमले के बरसी पर मंगलवार श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर शहीदों को याद किया। पुलवामा हमलें में शहीद हुए वीर सैनिकों के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मुख्य पथ स्थित अंबेडकर चौक के पास आयोजित हुई। भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद अमर रहे जैसे नारों का जयघोष करते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्तागण द्वारा सैनिकों के तैलचित्र के समक्ष पुष्पांजलि एवं कैंडल प्रज्वलित कर अपना श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित नगर के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र के वीरों के प्रति निष्ठा, समर्पण और देशभक्ति जागरण का कार्य करते रहते हैं। सीमावर्ती शहर रक्सौल में ऐसे कार्यक्रम होना सुखद है। यह परिचायक है की यहां के युवा रणबां...
वीरगंज वार्ड  निवासी इब्राहिम दीवान को 9 महीने बाद बिहार के समस्तीपुर से किया गया रेस्क्यू

वीरगंज वार्ड निवासी इब्राहिम दीवान को 9 महीने बाद बिहार के समस्तीपुर से किया गया रेस्क्यू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज महानगर के वार्ड नंबर 21 ताजपुर निवासी इब्राहिम दीवान (40वर्ष) को 9 महीने बाद बिहार के समस्तीपुर से रेस्क्यू किया गया है। बता दे कि वीरगंज महानगर के वार्ड 21 निवासी शाह मोहम्मद के पुत्र इब्राहिम दीवान  इलाज के लिए भारत जाने के क्रम में 21 मई 2022को गुम हो गए थे।बताया गया है कि भारत में किच्छाचा दरगाह शरीफ से इब्राहिम लापता हुआ था।जो 9 महीने बाद जब मिला तो परिजनों के आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। सूत्रों ने बताया कि भारत के समस्तीपुर जिले में मुसरी धरारी थाने के पास रूपौली लॉज के किनारे उक्त गुम व्यक्ति को बरामद  किया गया। वीरगंज महानगर बाल अधिकार समिति की विशेष पहल पर 15 दिन पूर्व बाल कल्याण अधिकार कोषांग की इंचार्ज सावित्री भंडारी ने मिली जानकारी के आधार पर भारत के विभिन्न स्थानों पर बाल गृहों से समन्वय कर अभियान चलाया गया।जिसके त...
वीरगंज स्थित छोटा पशुपति मंदिर में हुई महाआरती,काशी ,अयोध्या और ,जनकपुर के पुजारी के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम

वीरगंज स्थित छोटा पशुपति मंदिर में हुई महाआरती,काशी ,अयोध्या और ,जनकपुर के पुजारी के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk)।नेपाल के वीरगंज पिपरा स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक छोटा पशुपति मंदिर में सोमवार की संध्या धार्मिक प्रवचन और भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम यूपी के काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कांत मिश्र और जानकी मंदिर जनकपुर धाम के महंत रौशन दास, राम जन्म भूमि अयोध्या  स्थित दशरथ महल के पुजारी राम अनुग्रह दास जी महाराज के उपस्थित और सानिध्य में हुआ।मंदिर में काशी के तर्ज पर पहली बार आयोजित हुई महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गण मान्य लोगों ने शिरकत किया।'जय शिव ओम कारा'जैसे आरती 'शिव स्तोत्र 'आदि का गायन हुआ।आरती के समाप्त होते ही पूरा परिसर जय शिव ,जय पशुपति नाथ , जय श्री राम और जय सिया राम के नारे से वातावरण गुंजित हो उठा। इस प्रवचन सह महाआरती विश्व हिंदू परिषद,नेपाल और वीरगंज महानगरपालिका के संयुक्त आयोजन में संपन्न हुआ ।इस मंदिर के जी...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!