भारत-नेपाल सीमा पर ₹3 करोड़ की चरस तस्करी रैकेट का भंडाफोड़: नेपाल के चर्चित तस्कर मेघराज सहित अंतराष्ट्रीय गिरोह के 6 गिरफ्तार
रक्सौल (पूर्वी चंपारण, बिहार)।(Vor desk)। भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर चल रहे एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय चरस तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रक्सौल पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन करोड़ रुपए मूल्य की दस किलोग्राम चरस के साथ छह अंतरराज्यीय और सीमा पार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
ऑपरेशन में मिली सफलता
गुप्त सूचना के आधार पर, रक्सौल के एसडीपीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि तस्कर नेपाल की तरफ से एक काले रंग की थार गाड़ी (राजस्थान नंबर) में चरस लेकर भारतीय सीमा स्थित कस्टम की ओर आ रहे हैं।प्रथम गिरफ्तारी (रक्सौल सीमा): जांच के दौरान थार गाड़ी से 7 किलोग्राम चरस बरामद हुई। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमे टीकम चंद्र गोयल और अशोक अग्रव...









