रक्सौल में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, सांसद डॉ0संजय जायसवाल ने किया ध्वजारोहण
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस उल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुलूस व झांकियों की धूम रही। खुशगवार मौसम में अल सुबह से ही शहर में चहल-पहल शुरू हो गई। इस दौरान शहर के विभिन्न शैक्षणिक, सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों व संघ-संस्थाओं द्वारा पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं व हर वर्ग के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।
सांसद ने किया ध्वजारोहण
चुनावी वर्ष में पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल रक्सौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद रहे।उन्होंने भाजपा कार्यालय में झंडोतोलन किया।वहीं, रक्सौल प्रखंड के लक्ष्मीपुर लक्षुमणवा पंचायत के भलुअहिया और बहुआर्वा अनुसूचित जाति बस्ती में झंडोतोलन किया।तो,उन्हों...









