आदापुर में ट्रक पर उसना चावल पकड़े जाने के बाद मिलर मदन प्रसाद समेत तीन पर प्राथमिकी,कालाबाजारी के लिए जमाखोरी का संदेह,जांच शुरू!
आदापुर।(vor desk)। ट्रक पर लदे उसना चावल पकड़े जाने के चौबीस घंटे बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया।यह एफआईआर एसडीओ रविकांत सिन्हा के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम के प्रतिवेदन के आधार पर दर्ज कराया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में पुलिस ने स्थानीय मिलर मदन प्रसाद सहित तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।बताया जाता है कि इस मामलों को लेकर काफी सस्पेंस रखा गया और जांच पड़ताल के बाद देर शाम आदापुर के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ,मिथिलेश कुमार और एमओ विक्रम कुमार ने संयुक्त रूप से अपने जांच प्रतिवेदन के आधार पर मामला दर्ज कराया।
शनिवार की देर शाम एसडीओ ने बीसीओ मृत्युंजय कुमार व मिथिलेश कुमार को मामले के जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।जांच के दौरान संबद्ध मिलर ने ट्रक पर लदे 634 बोरी चावलका कोई उचित ब्योरा नहीं दे सका। फलतः ट्रक पर लदे उसना चावल प्रथमदृ...









