रक्सौल और वीरगंज को रामायण सर्किट से जोड़कर विश्वस्तरीय धार्मिक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किये जाने की मांग
● डॉ. शलभ ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र● अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनाये जाने की जन आकांक्षा से कराया अवगत
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल और वीरगंज को रामायण सर्किट से जोड़कर विश्वस्तरीय धार्मिक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किये जाने की मांग शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने की है। इस संदर्भ में डॉ. शलभ ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री को पत्र भेजा है जिसमें अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद भगवान राम और माता सीता से जुड़े अन्य स्थलों को भी विकसित किये जाने की बात कही गई है। सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनाये जाने की जन आकांक्षा से भी अवगत कराया गया है।
अपने पत्र में डॉ. शलभ ने बताया है कि माता सीता की जन्म स्थली पुनौरा धाम, सीतामढ़ी (बिहार) रक्सौल से मात्र 80 किमी की दूरी पर...









