दलित, शोषित, पीड़ित व सामाजिक न्याय के अग्रदूत बनकर सदा हमारे पूजनीय रहेंगे बाबा साहेब अम्बेडकर :मुनेश राम
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के कोइरी टोला अम्बेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण के साथ ही शाम में दीप प्रज्वलन कर उनका 67 वा महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।इस अवसर पर अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने उन्हे नमन करते हुए कहा कि डा अम्बेडकर भारतीय राजनैतिक क्षितिज के ऐसे तारे थे जिन्होंने मनुवाद से ग्रसित भारतीय जनमानस को झकझोरते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक जीने और अवसर की समानता को संवैधानिक आधार दिया।उन्होंने भारतीय संविधान में हर वर्ग व समुदाय के लोगों को ध्यान में रखते हुए विभिन्नता में एकता का परिचय दिया है। सभी वर्ग-समुदाय के लोगों के हक व अधिकार देते हुए सम्मान से जीने का अधिकार दिया। इसके लिए वे दलित, शोषित, पीड़ित व सामाजिक न्याय के अग्रदूत बनकर सदा हमारे पूजनीय रहेंगे।
वहीं,अम्बेडकर ज्ञान मंच के केंद्रीय अध...









