पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनिल खंडेवाल ने अमृत स्टेशन में प्रस्तावित रक्सौल स्टेशन का किया निरीक्षण,कहा-रेलवे अपने पैसेंजर्स और कस्टमर्स को अच्छी से अच्छी सुविधा देने के प्रति कृत संकल्पित !
रक्सौल स्टेशन पर अमृत स्टेशन निर्माण को ले कर गुफ्तगू:जीएम, डीआरम से चर्चा करते सांसद व विधायक
रक्सौल (vor desk)।रेलवे अपने पैसेंजर्स ,क्लाइंट और कस्टमर्स को अच्छी से अच्छी सुविधा देने के प्रति कृत संकल्पित है। उक्त बातें शुक्रवार को शाम अमृत स्टेशन के रूप में प्रस्तावित रक्सौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पूर्व मध्य रेल के जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल ने पत्रकारों से कही। इस दिशा में रेलवे ने पहले पूरे देश में 1309 स्टेशन को अमृत स्टेशन में चयनित करके विकसित करने की योजना लागु किया है। इसीआर रेलवे में कुल 92 स्टेशन को योजना से जोड़ा गया है जिसमें रक्सौल स्टेशन शामिल है। इन में 78 स्टेशन पर कार्य आरम्भ कर दिया गया है। रक्सौल स्टेशन का कार्य बहुत जल्द शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को ट्रेन की जरूरत होती है जिसे देखते नयी ट्रेन वंदे भारत ट्रेन चलायी गयी है। अब अमृत भारत...









