श्री राम के ससुराल से भार यात्रा अयोध्या रवाना,वीरगंज- रक्सौल में हुआ अभूतपूर्व स्वागत!
वीरगंज/रक्सौल।(vor desk)।भगवान राम का ससुराल नेपाल के जनकपुर में है। जनकपुर से चली ‘भार यात्रा’ वीरगंज में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार की सुबहभारतीय सीमा में प्रवेश कर गई। रक्सौल सीमा में पहुंचने पर पूरे उत्साह और फूलों से यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं का उमंग साफ झलक रहा था ।शहरवासी स्वागत में अहले सुबह से ही रक्सौल वीरगंज पथ पर जमे थे।
स्वागत के लिए दिल्ली-काठमांडु को जोड़ने वाले मुख्यपथ पर शंकराचार्य गेट करीब 6 किलोमीटर लंबी कतार में श्रद्धालु सड़क के दोनों किनारों पर फूल, अक्षत, ,चंदन और भार लेकर खड़े थे। यहां सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक प्रमोद सिन्हा ने भारत-नेपाल मैत्री पुल पर भार यात्रा का स्वागत किया।
राम लला के ससुराल से गहना, कपड़ा समेत 5100 भार अयोध्या रवाना
प्रभु श्रीराम का 22जनवरी को अयोध्या स्थित नव निर्मित राम मंद...








