नजरे सद्दाम गैंग की जम्मू-कश्मीर चुनाव में जाली नोटों को खपाने की थी बड़ी तैयारी,इसी कड़ी में दो लाख की खेप लाई गई थी रक्सौल!
रक्सौल।(vor desk)।केंद्रीय खुफिया विभाग की सूचना पर मोतिहारी पुलिस ने जाली नोट के पाकिस्तान कनेक्शन पर चोट किया है। रक्सौल बॉर्डर से जाली नोट के साथ जाली नोट सरगना नजरे सद्दाम समेत तीन लोगों के पकड़े जाने के बाद मिले इनपुट में सामने आया है कि जम्मू-कश्मीर चुनाव में जाली नोटों को खपाने की बड़ी तैयारी थी।इसी कड़ी में यह खेप रक्सौल आई थी।
बता दे कि मिल्ट्री इंटलीजेंस के गोपनीय सूचना पर मोतिहारी पुलिस ने रक्सौल बॉर्डर से 2 लाख जाली नोट के साथ तीन तस्कर को उस वक्त गिरफ़्तार किया जब वो नेपाल से रुपए से भरा बैग लेकर हरैया बॉर्डर से भारत मे प्रवेश कर रहे थे। जाली नोट के पाकिस्तान कनेक्शन का मुख्य किरदार नजरे सद्दाम भी मोतिहारीं पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। नजरे सद्दाम भागलपुर के भीकनपुर गुमटी नंबर 3 के पास का रहने वाला है। नजरे सद्दाम के बारे में बताया जाता है कि वो सॉफ्टवेयर इ...









