भाजपा की राजनीति राज के लिए नहीं, देश के लिए है’, संयुक्त मोर्चा की बैठक में बोले- डॉ. संजय जायसवाल
रक्सौल।(vor desk)।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। मोदी सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रही है। अब केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाना है। आम जनता को पार्टी परिवार से जोड़ना है। उक्त बाते पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद डा संजय जायसवाल ने सोमवार को शहर के पंचायती मंदिर में भाजपा के संगठन जिला रक्सौल के संयुक्त मोर्चा सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने आह्वान किया की बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर हर परिवार से संपर्क कर नए सदस्य बनाएं। बीजेपी के अभियान से नहीं जुड़ने वाले को भी पार्टी की रीति नीति जरूर बताएं। रक्सौल के कार्यकर्ता डेढ़ लाख सदस्य के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें।प्रदेश से आए प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अ...









