Friday, March 20

सीमांचल

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन !

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के द्वारा सोमवार को 10वीं तथा 12 वीं के वार्षिक परीक्षाफल में लक्ष्मीपुर स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विद्यालय से 10+2 में कुल 70 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें 9 बच्चों को 80 से 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है. परीक्षा परिणाम के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य देवेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि 10+2 में स्कूल की छात्रा वंशीका जैन 94.6 प्रतिशत के साथ स्कूल में टॉपर बनी है. इसी प्रकार बुसरा खलिउल्लाह को 90.8 प्रतिशत, सलोनी कुमारी को 89.8 प्रतिशत, श्रृष्टि सुंदरका को 87.6, सुमित कुमार को 87.2, पीयुष कुमार को 87.2, श्रृष्टि महतो को 82, तान्या कुमारी को 80.8 तथा मुस्कान कुमारी को 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है. इसके अलावे कुल 70 परीक्षार्थियों में 65 बच्चों...
खतरे में है देश का लोकतंत्र और संविधान,इंडिया गठबंधन के पक्ष में है लहर: शकील अहमद खान

खतरे में है देश का लोकतंत्र और संविधान,इंडिया गठबंधन के पक्ष में है लहर: शकील अहमद खान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान ने सोमवार की संध्या रक्सौल में पूर्व मंत्री स्व सगीर अहमद के जहीर हाउस स्थित आवास पर कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को अधिनायकवादकी इस सरकार से देश की जनता त्रस्त है।देश , समाज और सरकार सिद्धांत से चलता है। लेकिन दुर्भाग्य है कि केन्द्र की सरकार चला रहे लोग सिद्धांत हीन है।स्थिति यह है कि हमारे देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। इन्हीं मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 में 39 सांसद एनडीए के जीतकर आये थे। लेकिन पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री जी ने कभी भी बिहार के विकास के लिए इन सांसदों के साथ बिहार को स्पेशल पैकेज देने की बात हो या स्मार्ट सिटी के विकास की बात हो या अन्य समस्याओं के समाधान की बात...
रक्सौल में भाजपा का चुनाव कार्यालय का शुभारंभ ,बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने किया अपील-इस बार भारत सरकार का मंत्री बनाने के लिए डा० संजय जायसवाल को दें वोट !

रक्सौल में भाजपा का चुनाव कार्यालय का शुभारंभ ,बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने किया अपील-इस बार भारत सरकार का मंत्री बनाने के लिए डा० संजय जायसवाल को दें वोट !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह (बबलू) ने गुरुवार को पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के रक्सौल बाजार स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर किया।इस अवसर पर उन्होंने इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे हवा फैला रहे है कि यदि मोदी सरकार केंद्र में फिर से आई,तो वेसंविधान बदल देंगे।आरक्षण खत्म कर देंगे?क्या उन्हे नही पता कि मोदी सरकार देश में दस वर्ष पहले से आ चुकी है। मोदी पहले से प्रधानमंत्री है!दस साल उनका बेदाग है। यह जग जाहिर है कि इनके पास चुनाव के लिए कोई मुद्दा नही है,इसलिए झूठ फरेब रच रहे हैं। हथकंडों से जनता झांसे में नही आने वाली! उन्होंने कहा कि पहले विरोधी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, डेट नही बताएंगे।आंख खोल कर देख लो,कान खोल कर सुन लो ...राम मंदिर बन कर तैयार हो गया है।उद्घाटन हो चुका है।देश दुन...
लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस वार्ता

लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस वार्ता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।(vor desk)।जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारी के संबंध में प्रेस वार्ता कर मीडिया के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 मार्च 2024 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के साथ ही संपूर्ण देश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई। पूर्वी चंपारण एवं शिवहर लोकसभा का निर्वाचन छठे चरण में निर्धारित था जिसके लिए 29.04.2024 भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नाम- निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो गई जो 6.5. 2024 तक चली। इस दौरान पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 18 एवं शिवहर संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 17 नामांकन दाखिल किए गए। दाखिल किए नामांकन पत्रों की संविक्ष...
रक्सौल स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में फिल्मी स्टाइल में एके 47से  फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह को मिली आजीवन की सजा !

रक्सौल स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में फिल्मी स्टाइल में एके 47से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह को मिली आजीवन की सजा !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल ।(vor desk)।एके 47 बरामदगी मामले में कोर्ट ने कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी ने अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कुणाल सिंह दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।वहीं विभिन्न धाराओं में 42 हजार रूपया अर्थदंड की सजा भी सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर कुणाल सिंह को अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इस मामले में सत्रवाद संख्या 1028/2023 विचारण के दौरान अपर लोक अभियोजक सुभाष चंद्र यादव ने 11 गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत कर अभियोजन का पक्ष रखा। वहीं बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता कन्हैया प्रसाद सिंह ने पक्ष रखा।मंगलवार 7 मई को न्यायालय ने कुणाल सिंह को दोषी ठहराया था और न्यायालय ने 8 मई बुधवार को सजा के बिंदु पर फैसला सुनाया।न्यायाधीश ने अपने निर्णय में अभियुक्त कुणाल कुमार सिंह के विरूद्ध 21 अपराधिक मामले होने की च...
सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया का रक्सौल मे हुआ भव्य स्वागत,राष्ट्र हित मे मतदान करने का किया आह्वान

सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया का रक्सौल मे हुआ भव्य स्वागत,राष्ट्र हित मे मतदान करने का किया आह्वान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। चौरसिया(बरई)समाज सेवा संघ( रक्सौल )के अध्यक्ष शम्भु प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व मे सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया के एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत् रक्सौल आगमन पर शहर के कोईरिया टोला,नहर चौक पर सैकड़ों स्थानीय गणमान्य स्वजातीय के साथ ग्राम पंचायत राज हरदिया के सरपंच लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया, समाजसेवी अजय कुमार चौरसिया,शिवम चौरसिया,हृदेश प्रसाद चौरसिया, सुरेन्द्र चौरसिया, शुकुल जी चौरसिया, डॉ.कुमार मनीष चौरसिया,ईं.निशांत प्रवीण चौरसिया, विंध्याचल चौरसिया,नवल किशोर चौरसिया, कृष्ण मोहन चौरसिया, सिंहासन प्रसाद चौरसिया,वार्ड पार्षद पति छोटेलाल चौरसिया तथा रिची रोहन आदि ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।जिसकी जानकारी अध्यक्ष शम्भु चौरसिया ने देते हुए बताया कि पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने बेतिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र रक्सौल के विभिन्न ग्रामीण इलाक...
नेपाल के त्रिभुवन विश्व विद्यालय की प्रो०डा० किरण बाला को प्रोफेसर में मिली प्रोन्नति,मिल रही बधाई

नेपाल के त्रिभुवन विश्व विद्यालय की प्रो०डा० किरण बाला को प्रोफेसर में मिली प्रोन्नति,मिल रही बधाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज स्थित ठाकुरराम बहुमुखी क्यामपस(संबद्ध- त्रिभुवन विश्वविद्यालय ,काठमांडू)के वनस्पति विज्ञान में कार्यरत  प्रो०  किरण बाला ने त्रिभुवन विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान में प्रोफ़ेसर के पद पर प्रोन्नति प्राप्त की है । रक्सौल निवासी प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो० बाला  विश्वविद्यालय में  वनस्पति विज्ञान विभाग में 1989 से कार्यरत है ।   विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय  और अनुशासनप्रिय प्रो बाला मैट्रिक से लेकर  स्नातकोत्तर  में लगातार प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है । बिहार विश्वविद्यालय ,मुज़फ़्फ़रपुर वनस्पति विज्ञान में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल प्राप्त )प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया था । इन्हें “इमीनेंट साइंटिस्ट अवार्ड ,2020 “भी प्राप्त हो चुका है ।    इनके शोधपत्र कई राज्यों एवं नेपाल में प्रस्तुत हुआ है , साथ ही  इनके पी० एच० डी०  का भी कृषि...
भाजपा प्रत्याशी डा० संजय जायसवाल ने रक्सौल में किया जन संपर्क,नोनेयाडीह में ग्रामीणों ने घेर कर मांगा ‘हिसाब-किताब’!

भाजपा प्रत्याशी डा० संजय जायसवाल ने रक्सौल में किया जन संपर्क,नोनेयाडीह में ग्रामीणों ने घेर कर मांगा ‘हिसाब-किताब’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर डॉ. संजय जायसवाल चुनावी मैदान में हैं। यहां से वे मौजूदा सांसद भी हैं।हैट्रिक लगा चुके डा संजय जायसवाल यहां इस बार स्थानीय मुद्दों पर सवालों से जूझ रहे हैं।सोमवार 06 मई को वे रक्सौल मे दिन भर धुआंधार जन संपर्क अभियान में थे। रक्सौल नगर समेत क्षेत्र के गांव,कस्बों में इन्होंने दौरा कर चौथे टर्म के लिए आशीर्वाद मांगा।उन्होंने कहा कि रक्सौल को विकसित बनाने का संकल्प पूरा करेंगे। इस बीच रक्सौल प्रखंड के नोनेयाडीह में ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट करते हुए घेराव कर दिया। गो बैक के नारे लगाए।गांव में जाने से रोक दिया और सड़क की बदहाली पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों का कहना था कि चुनाव जीतने के बाद के 15 वर्षों में नोनियाडीह पंचायत में वो कभी नहीं आए।अपेक्षित विकास नही हुआ।लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि उनके गां...
रक्सौल बोर्डर पर बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटा नेपाली अपराधी दो विदेशी पिस्टल ,मैगजीन के साथ  गिरफ्तार,दूसरे भगोड़े की हो रही तलाश!

रक्सौल बोर्डर पर बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटा नेपाली अपराधी दो विदेशी पिस्टल ,मैगजीन के साथ गिरफ्तार,दूसरे भगोड़े की हो रही तलाश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी की मुस्तैदी से बहुत बड़ी घटना की साजिश नाकाम हो गई है।चुनाव को ले कर जारी सतर्कता और निगरानी के बीच एस एस बी टीम ने सोमवार की दोपहर मैत्री पुल के पास दो पिस्टल और दो मैगजीन के साथ एक नेपाली अपराधी को गिरफ्तार किया ,जिससे अनहोनी टल गई।इस दौरान एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा।पकड़े गए अपराधी की पहचान नेपाल के नवल परासी के गैंडा कोट , राजर निवासी मनोज महरजन (25)के रूप में हुई है। जबकि,भागने वाले अपराधी की शिनाख्त नवलपरासी निवासी विवेक मल्ल ठकुरी के रूप में होने की सूचना है।बरामद दोनो पिस्टल 9एम एम का है।जिसमे एक मेड इन यू एस ए और दूसरा मेड इन इटली है।एक पिस्टल में मैगजीन लोड था,दूसरे में अलग था। अभी यह साफ नही हुआ है कि किसी हत्या या लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना थी या नशा कारोबार और तस्करी से जुड़े गैंग से जुड़ा मामला है,जिसके ...
बिहार पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के  सक्रिय सदस्य विनय गुप्ता को किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य विनय गुप्ता को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।बिहार पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के एक सक्रिय सदस्य को बेतिया पुलिस की मदद से रक्सौल में गिरफ्तार किया है। सदस्य की पहचान विनय गुप्ता के रूप में हुई है। वह इस गैंग के सक्रिय सदस्य शशांक पांडे का बेहद करीबी बताया जा रहा है। रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि रक्सौल और बेतिया पुलिस की टीम लगातार इस गैंग पर नजर रखी थी। इसी बीच शशांक पांडे के जेल जाने के बाद से यह काफी सक्रिय हो गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य पश्चिम चंपारण के इनरवा थाना क्षेत्र निवासी बृजकिशोर प्रसाद के पुत्र विनय गुप्ता रक्सौल आया है। टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया है कि उसने शशांक पांडेय को नेपाल के बीरगंज में मकान दिलाने सहित अन्य गतिविधियों में मदद की थी। डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इंडो-नेपाल बार्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!