रक्षाबंधन पर भारत विकास परिषद के सदस्यों ने वृक्षों को रक्षासूत्र बाँध दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
रक्सौल।(vor desk)। सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में रक्सौल रेलवे पार्क में लगे वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण एवं रक्षा का संकल्प लेकर रक्षाबंधन उत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। गौरतलब है कि परिषद द्वारा वर्ष 2019 में रेलवे पार्क को हरा-भरा करने का जिम्मा लिया गया था फलस्वरूप परिषद द्वारा पार्क को हरा-भरा कर इसका क्लेवर ही बदल दिया गया है । आज यह रेलवे पार्क न केवल रक्सौलवासियों बल्कि रक्सौल आने जाने वाले यात्रियों एवं पर्यटक के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बन गया है । इस मौके पर रक्सौल स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह डीसीआई संजय कुमार, परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह , सीताराम गोयल, सचिव सह मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी , द्वारिका सर्राफ, सुनील कुमार ,नीतेश कुमार ,अरविंद जायसवाल , सुरेश धानोठिया ,नवीन गिरि ,दीप प्रक...









