भारत के आर्थिक सहयोग से बारा जिला में बंगरी नदी पर बने पुल का हुआ उद्घाटन
रक्सौल।(Vor desk)। भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से बारा जिला भलुही भरवलिया के पास बंगरी नदी पर बने पुल का उद्घाटन वीरगंज स्थित भारतीय बाणिज्य महादूतावास के भारतीय बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीना तथा नेपाल सरकार के अधीक्षण अभियंता शुभराज न्यौपारने ने संयुक्त रूप से किया। भारत नेपाल सहयोग कार्यक्रम के तहत 1 करोड़ 96लाख की लागत से निर्मित पुल बनने से भलुही भरलहिया,फेटा सहित कई गांवों का संपर्क वीरगंज महा नगरपालिका से हो गया है। इससे इन गांवों को जीवकोपार्जन सहज हो जायेगा।इस अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीना ने कहा कि 2003से भारत सरकार ने563से अधिक उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना क्रियान्वयन हुआ है।
नेपाल के सभी सात प्रदेशों में निम्न स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, कनेक्टिविटी, स्वच्छता जैसे मौलिक आवश्यकता के 583परियोजना का काम पूरा हो चुका है।...









