प्रेम जाल में फंसा नाबालिग लड़की को काठमांडू ले जा रहा था युवक, रक्सौल बॉर्डर पर जांच में बिगड़ गया खेल!
रक्सौल।(Vor desk) । रक्सौल में एसएसबी की मानव तस्करी रोधी इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति और नाबालिग लड़की को मैत्री ब्रिज के पास से अभिरक्षा में लिया है। यह घटना उस समय हुई जब दोनों भारत से नेपाल जा रहे थे।मामला मानव तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि व्यक्ति नाबालिग लड़की को काठमांडू ले जाने की तैयारी में था, जहां वह अपने दोस्तों के पास उसे छोड़ने वाला था। नाबालिग लड़की ने बताया कि व्यक्ति ने उससे शादी करने और अच्छा जीवन जीने का वादा किया था, लेकिन वास्तव में वह उसका यौन शोषण करने की कोशिश कर रहा था।
उसने स्वीकार किया कि कुछ महीने पहले स्कूल जाने के क्रम में व्यक्ति ने उससे दोस्ती की थी। काठमांडू ले जा कर जाकर मुझसे शादी करने की बात कही थी।
आरोपी युवक के पास से विभिन्न कंपनियों के कई टूटे हुए सिम कार्ड बरामद हुए, लेकिन जब उससे पूछ...









