सेवानिवृत 13 प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को दी हुई विदाई,भावविह्वल हो उठा माहौल!
रक्सौल।(vor desk)।बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले नगर के आर्य कन्या मध्य विद्यालय में रविवार को प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय के अध्यक्षता में शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सेवानिवृत 13 प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को अंगवस्त्र, शॉल ओढ़ा पुष्पगुच्छ डायरी देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षकों के अपने कर्तव्य परायणता व समयबद्धता को लेकर चर्चाओं के बीच द्रोणाचार्य व राजा ध्रुपद के प्रसंगों की चर्चा करते हुए संघ के अध्यक्ष छोटेलाल राय ने कहा कि शिक्षकों का परिचय उनके शिष्यों की काबिलियत से होती है,शिक्षकों को अपने ज्ञान का परिचय देने का कोई अहमियत नहीं है।
वही,बारी बारी से सेवा निवृत शिक्षक जाहिद हुसैन,हरेंद्र बैठा,विजय कुमार,सुभाष सोनकर,अवधेश चौरसिया,नगीना यादव,अवधेश कुमार,प्रणय राज,शारदा कुमारी,गीतारानी,निर्मला देवी,अब्दु...









