पर्व पर जाम मुक्त और व्यवस्थित यातायात को ले कर रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान!
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल में अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर शुरू हुआ है। आगामी पर्व पर जाम मुक्त और व्यवस्थित यातायात को ले कर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में शहर के मुख्य पथ, कौड़ीहार चौक और ब्लॉक रोड जैसे इलाकों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अवैध दुकान ,गुमटी,ठेला लगाने वाले19 लोगों पर करीब 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और कई वाहनों का चालान भी काटा गया।वहीं,सड़क पर यत्र तत्र खड़ी चार चक्का वाहनों और बाइक से भी जुर्माना वसूला गया।लावारिश वाहनों को जेसीबी से थाना ले जाया गया।इसमें नेपाली ग्राहकों के बाइक भी शामिल थे,जो काफी परेशान हुए।प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
अभियान की मुख्य बातें:
अतिक्रमण हटाओ अभियान: शहर को अतिक्रमण म...









