फायर ब्रिगेड पर हमला:रक्सौल के एकडेरवा में आग बुझाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का आक्रोश,कानून हाथ में लेने के मामले में 13 गिरफ्तार
रक्सौल।(पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिला के सीमावर्ती रक्सौल अंतर्गत हरैया थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में मंगलवार की देर रात एक दुकान में लगी भीषण आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर देर से पहुंचा, जिससे उनका गुस्सा भड़क गया।
अवैध पेट्रोल बिक्री से भड़की आग की आशंकासूत्रों के अनुसार, जिस दुकान में आग लगी थी, उसमें अवैध तौर पर पेट्रोल बेचने की सूचना है। वहां गैस सिलेंडर विस्फोट भी हुआ था ।आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से आग तेज़ी से भड़की और बड़ा रूप ले लिया। मामले की जांच जारी है।
चालक और जवानों को निशाना बनायादेर रात्रि जब फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए पहुंची, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन के चालक और जवानों पर हमला कर दिया।टीम रेल गुमटी बंद होने से विलंब का शिकार हो गई थी,जबकि,...









