रक्सौल: दो दशक का इंतजार खत्म, फाटक 33-34 पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू,व्यापारियों में डिजाइन को लेकर संशय
₹157 करोड़ आरओबी के लिए स्वीकृत; मिट्टी जांच और तकनीकी सर्वे का काम प्रारंभ,
रक्सौल ।(Vor desk)।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। करीब 22 साल के लंबे इंतजार के बाद रक्सौल के रेलवे फाटक संख्या 33 और 34 पर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की जमीनी प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। निर्माण एजेंसी 'क्लासी इंजीनियरिंग कंपनी' की टीम ने स्थल पर पहुंचकर भू-जल स्तर मापन और मिट्टी की जांच (Soil Testing) समेत तकनीकी सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
₹157 करोड़ की मिली मंजूरी, केंद्र सरकार ने जारी की राशि
रेलवे सूत्रों के अनुसार, इन दोनों ब्रिज के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने करीब 157 करोड़ रुपये की राशि निर्गत कर दी है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने में बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल और स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के प्रयासों क...









