केंद्रीय जल आयोग ने रक्सौल में एसटीपी व ईटीपी लगाने के कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का दिया निर्देश!
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने की पहल शुरू होने की संभावना!
रक्सौल।(vor desk )।सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में रक्सौल में एसटीपी और ईटीपी लगाए जाने के संदर्भ में केंद्रीय जल आयोग के निदेशक एस के राजन ने रीवर मैनेजमेंट विंग को अपने स्तर से उचित कार्रवाई कर इस योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किये जाने का पत्र दिया है। साथ ही कहा है कि गंगा बेसिन का प्रदूषण उन्मूलन कार्य राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अधीन है। इस कार्य के लिए क्या क्या मापदण्ड प्रस्तावित हैं उससे डा. स्वयंभू शलभ एवं आयोग को अवगत कराया जाय।
विदित है कि बीते 22 जुलाई को नमामी गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय (भारत सरकार) ने आफिस मेमोरेंडम जारी किया था जिसमें रक्सौल में एसटीपी और ईटीपी लगाए जाने के विषय में उच्च स्तरीय कार...









