बिहार प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार !
31 दिसम्बर को नव वर्ष के स्वागत में आयोजित होगा कार्यक्रम,महिला पदाधिकारी होंगी सम्मानित!
रक्सौल।( vor desk )।सीतामढ़ी में आयोजित हुए बिहार प्रादेशिक महिला मारवाड़ी सम्मेलन के 19 वें प्रांतीय अधिवेशन में सम्मेलन के रक्सौल शाखा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है।वहीं, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का अवार्ड बीना गोयल को प्रदान किया गया है।साथ ही संकल्प पत्रिका सहयोग पुरस्कार भी रक्सौल शाखा को मिला है।इसकी जानकारी देते हुए रक्सौल शाखा की सचिव सोनू काबरा ने बताया कि इस पुरस्कार ने हमारा मनोबल बढ़ाया है।सचिव सोनू काबरा समेत ज्योति शर्मा, शिखा रंजन ,अनुराधा शर्मा ,मीणा भरतीया आदि भी सीतामढ़ी अधिवेशन में उपस्थित थी।
इधर, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सचिव सीताराम गोयल,भारत विकास परिषद के सचिव उमेश सिकरिया आदि ने एक बैठक के बाद महिला सम्मेलन को की रक्सौल शाखा की इस उप...









