Sunday, June 21

रक्सौल आसपास

9 बच्चों के मौत के बाद सिविल सर्जन डॉ0 रिजवान अंसारी पहुंचे रक्सौल,हुई समीक्षा बैठक!

9 बच्चों के मौत के बाद सिविल सर्जन डॉ0 रिजवान अंसारी पहुंचे रक्सौल,हुई समीक्षा बैठक!

रक्सौल आसपास
एसडीओ अमित ने कहा सरिसवा नदी जल की होगी जांच,कूड़ा जलानेवालों पर होगी कार्रवाई समाजिक संगठनों के साथ हुई बैठक,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को दिया गया प्रशिक्षण रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में हाल के दिनों में अज्ञात बीमारी से लगातार हो रही मौत को ले कर स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।इसको ले कर पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन डॉ0 रिजवान अहमद मंगलवार को रक्सौल पहुँचे।यहाँ उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अब तक हुए 9 बच्चे की मौत के मामलों की समीक्षा की।सभी बच्चों के मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।जिसमे मुहल्ला की स्थिति,आर्थिक स्थिति,रहन सहन,खान पान,चिकित्सकीय सुविधा की स्थिति,प्रसव के स्थान,बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति जैसे विषय शामिल थे।इस दौरान सिवल सर्जन डॉ रिजवान व यूनिसेफ के एसआरसी निशात अहमद के साथ ही एसएमसी डॉ0 धर्मेंद्र कुमार ने रक्सौल प्राथमिक...
रक्सौल प्रखण्ड के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों का हुआ खूब स्वागत,चुनाव परिणाम घोषित

रक्सौल प्रखण्ड के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों का हुआ खूब स्वागत,चुनाव परिणाम घोषित

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। प्रथम चरण के पैक्स चुनाव का मतगणना मंगलवार सम्पन्न हुआ।शहर स्थानीय हजारीमल हाई स्कूल में हुए मतगणना के बाद देर रात तक रक्सौल प्रखण्ड के पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया।इसको ले कर काफी गहमा गहमी थी।अपने जीतने वाले प्रत्याशियों के स्वागत में भीड़ उमड़ी थी।जीत के बाद जबरस्त स्वागत भी हुआ। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि भेलाही पँचायत से सजंय पटेल,परसौना तपसी पंचायत (गाद बहुवरी )से अरुण सिंह, जोकियारी पंचायत से हीरालाल प्रसाद, नोनियाडीह से संजय सिंह,पलनवा जगधर से रामयश सिंह,हरनाही -कनना से विनोद सिंह,लक्ष्मीपुर लक्षमनवा से चुन चुन यादव,पुरन्द्रा पँचायत से इन्द्रासन प्रसाद,सिसवा से चंचल राय,पनटोका से जितेंद्र कुमार, लौकरिया पँचायत से दिलिप कुशवाहा विजयी घोषित हुए। मतगणना के दौरान बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कुमार प्रशांत मुस्तैद ...
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एसएसबी जवानों ने की रक्सौल स्टेशन परिसर की सफाई !

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एसएसबी जवानों ने की रक्सौल स्टेशन परिसर की सफाई !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं वाहिनी( पंटोका) द्वारा रक्सौल स्टेशन परिसर की सफाई की गई। बताया गया कि एसएसबी के सभी कंपनी व बाहरी सीमा चौकियों में पिछले 1 दिसम्बर से आगामी 15 दिसम्बर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा व फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान निरन्तर जारी है। एसएसबी के 47 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के निर्देश पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत क्षेत्र में आने वाले रेलवे स्टेशन, गाँव, स्कूलों, सरकारी एवं निजी स्थानों, नाले, नदियों व तालाब इत्यादि को साफ एवं स्वच्छ रखने का प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न रैलियों द्वारा नागरिकों को स्वच्छ रहने और इस मिशन को फैलाने के लिए तत्पर किया जा रहा है। स्वच्छता से जागरूकता के लिए स्कूलों व कॉलेजों में विभिन्न स्वच्छता संबंधित प्रतियोगितायें भी कराई जा रही है। इस दौरान सभी नागरिकों एवं का...
फखरुद्दीन आलम बने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद सदस्य,मिल रही बधाई!

फखरुद्दीन आलम बने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद सदस्य,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के युवा राजद नेता फखरुद्दीन आलम को राजद का राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया गया है।इसके बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा पटना में आयोजित 11 वां अधिवेशन सह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल निवासी युवा नेता फखरुद्दीन आलम को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बनाये जाने पर युवा नेता फखरुद्दीन आलम ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आभार व्यक्त किया है। फखरुद्दीन को सदस्य बनाये जाने पर राजद नेताओ ने बधाई दी है। बधाई देने वालो में राजद के नरकटिया विधायक डॉ0 शमीम अहमद,ढाका बिधायक फैसल रहमान, हरसिद्धि विधायक राजेन्द्र राम, जेपी यादव, सैफुल आजम,रवि मस्करा व अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य ने...
केसीसी व शिक्षा ऋण देने में कोई  कोताही बर्दाश्त नहीं : एलडीएम रजक

केसीसी व शिक्षा ऋण देने में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं : एलडीएम रजक

रक्सौल आसपास
रक्सौल ( vor desk)।एल डी एम रामेश्वर रजक ने बुधवार को रक्सौल स्थित प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि केसीसी व शिक्षा ऋण से ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभान्वित कराएं। बैठक में श्री रजक ने अंचल, प्रखंड, कृषि, शिक्षा, मनरेगा सहित अन्य सरकारी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में बैंक के माध्यम से आ रही समस्याओं को आपसी समन्वय से निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस अवसर पर के सी सी के एन पी खाते को जीविका से मिलकर दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित कराने के लिए बच्चों को पढ़ाई के लिए ऋण देने में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ऋण की धीमी रफ्तार पर एतराज जत...
रक्सौल में थम नही रहा बच्चों की मौत, सुंदरपुर में फिर  एक बच्चे की मौत से हड़कम्प!

रक्सौल में थम नही रहा बच्चों की मौत, सुंदरपुर में फिर एक बच्चे की मौत से हड़कम्प!

रक्सौल आसपास
अज्ञात बीमारी से मरने वाले बच्चों की आधिकारिक संख्या 10 पहुँची,अधिकारियों की नींद उड़ी रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में अज्ञात बीमारी के कहर से 10 मासूम बच्चों की सिलसिलेवार मौत हो गयी है।इस बीमारी ने शहर में कोहराम मचा दिया है।बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाने में अभी तक स्वास्थ महकमा विफल साबित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक,मरने वाले बच्चों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।बुधवार को रक्सौल के सुंदरपुर में महम्मद राहुल व तमन्ना का चार माह का नवजात शिशु रमजान बाबू की मौत हो गई।बताया गया कि बीती रात शिशु को दूध पिला कर सुलाया गया।सुबह मौत हो गई।वह न्यूमोनिया से ग्रस्त था।बीरगंज के नारायणी उप क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज हुआ था।जिससे वह ठीक था।इसी बीच मौत की घटना से पूरा परिवार रो रो कर बेहाल हो गया।इससे पहले सोमवार को भी शहर के पश्चिमी छोर स्थित बड़ा परेउवा मुहल्ले में फिर एक शिशु ...
अल जमीयतुल इस्लामियां लील मुमेनात द्वारा क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी सम्मानित!

अल जमीयतुल इस्लामियां लील मुमेनात द्वारा क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी सम्मानित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।बेटियां पढ़ेगी,तभी समाज और देश बढ़ेगा।आज की लड़कियां किसी से कम नही हैं।हर क्षेत्र में उन्होंने अपना परचम लहराया है।जरूरत है उन्हें हौसला देने की।अच्छी शिक्षा देने की ।उक्त बातें रकसौल के कौड़िहार चौक स्थित अल जमीयतूल इस्लामिया लील मुमेनात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी 47 वीं बटालियन कमांडेंड प्रियवर्त शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि एससबी की महिला बटालियन की अलग पहचान है,जो साबित करती है कि लड़कियां किसी से कम नही। उन्होंने कहा कि एसएसबी की तरफ से पहल करते हुए इन बच्चियों को सिलाई, ड्राइविंग, या अन्य ट्रेनिंग दिलाई जाएगी ।उन्हें हर संभव मदद की जाएगी।ताकि वे हुनरमंद व स्वावलम्बी बन सकें।शहर के आइके मॉडल स्कूल में आयोजीत उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता काजी नेसार अहमद ने किया।उन्होंने कहा कि वही कौम तरक्की करती है।जो तालीम हासिल करता है।वहीं,मुफ़्ती ज्याउल कासमी ने कह...
रक्सौल में सिटी मेगा मार्ट का शुभारम्भ,एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने किया उद्घाटन

रक्सौल में सिटी मेगा मार्ट का शुभारम्भ,एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने किया उद्घाटन

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में शनिवार को 'सिटी मेगा मार्ट 'की शाखा का शुभारम्भ हुआ।इसका उद्घाटन एक समारोह के बीच एसएसबी के 47वीं बटालियन कमांडेट प्रियवर्त शर्मा ने फीता काट कर किया।उन्होंने कहा कि सीमावर्ती रक्सौल में काफी सम्भावनाएं है।सिटी मेगा मार्ट की शाखा खुलने से रक्सौल की अलग पहचान बनेगी। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक अंकेश कुमार ने कमांडेट श्री शर्मा को उपहार दे कर सम्मानित किया। श्री कुमार ने बताया कि कंपनी उद्घाटन के अवसर पर अपने ग्राहकों को हर खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार दे रही है तथा लकी ड्रा के माध्यम से बंपर प्राइस में बाइक, एलईडी टीवी ,वाशिंग मशीन भी अपने ग्राहकों को दे रही है। रक्सौल में अपनी इस शाखा में कंपनी किराना बाजार भी लाई है।जिसमें ग्राहकों को मार्केट से कम दामों में खाने का सामान भी सिटी मेगा मार्ट उपलब्ध करा रही है।इसका उदाहरण उद्घाटन के साथ ही दिखा ।ज...
रक्सौल में 7 बच्चों के मौत के बाद डब्लूएचओ द्वारा हेल्थ चेकअप व कम्युनिटी बेस्ड सर्वे की मांग!

रक्सौल में 7 बच्चों के मौत के बाद डब्लूएचओ द्वारा हेल्थ चेकअप व कम्युनिटी बेस्ड सर्वे की मांग!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।बीते दो सप्ताह में रक्सौल में सरिसवा नदी किनारे बसे वार्ड 7, 8 और 9 में अज्ञात बीमारी से सात बच्चों की अचानक मौत के बाद पूरे नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। डा. स्वयंभू शलभ ने मुख्यमंत्री बिहार, पीएचईडी, डब्लूआरडी एवं यूएनडीपी समेत डीएम, मोतिहारी और एसडीएम, रक्सौल को इन स्थितियों से अवगत कराया है। डा. शलभ ने आशंका व्यक्त की है कि सरिसवा नदी का बढ़ता प्रदूषण भी मौत का एक कारण हो सकता है। इस पानी में भारी मात्रा में हैवी मेटल्स की मौजूदगी है। यहां के पेयजल में भी इसका दुष्प्रभाव आने की प्रबल आशंका है। यहां के पेयजल का टीडीएस लेवल तो पहले से ही सामान्य से अधिक है। डा. शलभ ने बीते शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शरतचंद्र शर्मा से इस विषय पर बात की। बच्चों की मृत्यु की रिपोर्ट को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मेडिकल सर्विलांस टीम या...
एसएसबी के द्वारा बेरोजगार युवकों के लिए प्लम्बर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ!

एसएसबी के द्वारा बेरोजगार युवकों के लिए प्लम्बर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47वीं बटालियन( पंटोका) द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2019-20 के तहत सीमावर्ती इलाके के 25 नवयुवकों के लिए चलाए जा रहे 45 दिवसीय प्लम्बिंग प्रशिक्षण के शुभारंभ शहर के नागा रोड स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रांगण में हुआ। जिसका विधिवत उदघाट्न 47वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने फीता काट व दीप प्रज्ज्वलन करके किया। उक्त बावत श्री शर्मा ने कोर्स शुभारंभ के दौरान अवगत कराया कि 47वीं वाहिनी एसएसबी अपनी विभिन्न ड्यूटियों के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता के लिए अपने जिम्मेदारी के इलाकें में सिविक एक्शन कार्य संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि निःशुल्क मेडिकल सिविक एक्शन, पशु सिविक एक्शन कार्यक्रम, कम्प्यूटर कोर्स, मोटर ड्राइविंग कोर्स, ब्यूटीशियन व सिलाई जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बेरोजगारी द...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!