उप समाहर्ता सुधीर कुमार ने चमकी बुखार मामले को ले कर किया रक्सौल पीएचसी का निरीक्षण,लगाई फ़टकार!
* चमकी बुखार को ले कर उप समाहर्ता ने रक्सौल अनुमण्डल कार्यालय में की अधिकारियों के साथ बैठक
* 0 से 15 वर्ष तक के बच्चों को लाइन लिस्टिंग करने व हॉस्पिटल में ए ई एस वार्ड की व्यवस्था करने का दिया निर्देश"
रक्सौल ( vor desk)। अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को स्थापना उप समाहर्ता सुधीर कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की।बैठक में चमकी बुखार से निदान के लिए तैयारियो की प्रगति की समीक्षा की।तथा कई आवश्यक दिशा - निर्देश दिए।साथ ही बैठक में महादलित टोले में 0 से 15 वर्ष तक के बच्चों का लाइन लिस्टिंग करने का निर्देश दिया।इसके लिए व्यापक प्रचार - प्रसार करने एवं महादलित टोले में चौपाल लगाने का निर्देश दिया।इसके बाद रक्सौल पी एच सी में जाकर तैयारियों का निरीक्षण करते हुए ए ई एस वार्ड की अलग व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
उन्होंने इस क्रम में पीएचसी का निरीक्षण किय...









