इग्नू के ‘एक छात्र-एक वृक्ष’के तहत केसीटीसी कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित!
रक्सौल।( vor desk )। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों सहित नदियाँ, तालाबों एवम कुँओं का विशेष स्थान है एवं उनकी पूजा की जाती है। आज जीवन को बचाने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को एक वृक्ष लगाना है।वृक्षारोपण करके ही हम प्रकृति व जीवन को बचा सकते हैं।उक्त बातें सोमवार को केसीटीसी कॉलेज परिसर में इग्नू द्वारा आयोजित वृक्षारोपण समारोह का संचालन करते हुए इग्नू के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कही। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के तहत वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण पर विशेष बल दिया गया है ।इस योजना को कार्य रूप देने का निर्णय मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार ने किया है और उसी योजना के तहत इग्नू ने "एक छात्र -एक वृक्ष "योजना बनाई है जिसकी शुरुआत आज रक्सौल इग्नू केंद्र पर किया गया समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजीव कुमार पांडेय ने की। प्रो0 पांडेय ने उपस्थित इग्नू के छ...








