2020 में सीएम नीतीश के नेतृत्व में बनेगी सरकार,उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक अध्याय समाप्ति की ओर:पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में 2020 में फिर एनडीए सरकार बनेगी।सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार को पूर्ण बहुमत हासिल होगा।उक्त बातें पूर्व मंत्री व जनता दल यू के राष्ट्रीय परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कही।
उन्होंने रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दिन में सपने देखना छोड़ दें।उनके लिए राजनीति में गिनती के दिन बचे हैं।कभी इस डाल कभी उस डाल के चक्कर मे वे न घर के हैं ।न घाट के।अब उन्हें सियासत से सन्यास लेने का दौर आ गया है।
उन्होंने यह बात उपेंद्र कुशवाहा के उस टिप्पणी पर व्यंग्य करते हुए कही जिसमे उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार के दिन गिनती के बचें हैं।
उन्होंने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएमनीतीश कुमार का साथ छोड़ने के बाद वे कहीं के नही रह गए हैं । उनके बिना उपेंद्र कुशवाहा का नाम भी कोई नहीं जानता।अब बिहार की जनता उन्हेंं वि...









