सन्तोष चंद्रवंशी सर्वसम्मति से बने युवा सहयोग दल के अध्यक्ष,नई कमिटी गठित
रक्सौल।( vor desk )।संतोष कुमार छात्रवंशी युवा सहयोग दल का सर्वसम्मति अध्यक्ष निर्वाचित किए गए । काली नगरी स्थित कार्यालय में युवा सहयोग दल की केंद्रीय समिति की बैठक हुई इसकी अध्यक्षता संजय कुमार ने किया। बैठक में पुरानी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष सुमित कुमार के समय में हुए संपन्न कार्यों की प्रशंसा की गई ।उसके बाद पुरानी समिति के कार्यकाल समाप्ति की घोषणा के बाद नई कार्य समिति का सर्व सम्मत निर्वाचन मुख्य संरक्षक एवं मार्गदर्शक प्रमुख पर्यावरणविद, शिक्षाविद प्रो0 डॉ अनिल कुमार सिन्हा की देखरेख में संपन्न हुआ ।जिसमें सर्वसम्मति से निः वर्तमान महासचिव संतोष कुमार को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया ।जिस का प्रस्ताव नगर अध्यक्ष समरजीत कुमार ने किया एवं समर्थन मणि गिरी ने किया । तालियों की गड़गड़ाहट के बीच संतोष कुमार को निर्वाचित होने की घोषणा की गई। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर साजन कुमार, संजय...









