सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे डीसीएलआर मनीष कुमार, सरकारी वाहन में ट्रैक्टर ने मारी ठोकड,पुलिस ने शुरू की कार्रवाई!
लॉक डाउन में बिना नम्बर व लाइसेंस के चल रहा था ट्रैक्टर,पुलिस ने शुरू की जांच व कार्रवाई
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के डीसीएलआर मनीष कुमार सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए।तीव्र गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनके वाहन में जोरदार ठोकड मार दी।ड्राइवर की सूझ बूझ से हादसा टल गया,वरना,वाहन के परखच्चे उड़ जाते।इस दुर्घटना में उन्हें काफी चोट आई है।वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।घटना गुरुवार की सुबह तब घटित हुई,जब वे नेपाल से वतन लौटने वाले भारतीय नागरिको के लिए जारी ' वन्दे भारत मिशन 'के मामले की मॉनिटरिंग के लिए रक्सौल इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट जा रहे थे।इसी क्रम में आइसीपी बाइपास रोड में घटना घटी।ट्रैक्टर हवाई अड्डा से बाइपास रोड पर तेजी से चढ़ते हुए ठोकड मार दी।
घटना के बाद उन्हें रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ राजीव रंजन व अमित जायसवाल ने उनका उपचार किया ।
पीएचसी के प्रभारी चि...









