कपड़ा के बोरा व बाइक की टँकी से एपीएफ ने बरामद किया साढ़े सैंतीस लाख रुपये!
रक्सौल।( vor desk )।आर्म्ड पुलिस फोर्स ने बारा व पर्सा जिला में अलग अलग अभियान चला कर करीब साढ़े सैंतीस लाख रुपये नेपाली मुद्रा बरामद किया है।बताया गया है कि उक्त रकम हुंडी का है।इसका कोई वैध स्तोत्र नही बताने व चोरी छिपे ले जाने के क्रम में पकड़े जाने के बाद आर्म्ड पुलिस फोर्स सख्त है।वही कारोबारियों में हड़कम्प है।
बताया गया है कि बारा जिला के सिम्रौनगढ नगरपालिका–वार्ड 6 अमरपुर से 15 लाख नगद के साथ तस्करी का अवैध कपड़े बरामद किया गया है । सूत्रों के मूताबिक , उक्त कपड़ा बिना भंसार के अवैध रास्ते होते हुए भारत से तस्करी कर ले जाया जा रहा था।आर्म्ड पुलिस फोर्स के एसपी दिग्विजय सुवेदी ने कहा है कि कपडे के साथ बोरे में पैसा भी लाया जा रहा था ।पुलिस ने कहा है कि शनिबार सुबह गस्ती के क्रम में पुलिस को देकर एक व्यक्ति कपडे और रकम छोड़ कर फरार हो गया, उसके बाद पुलिस ने उक्त सामाग्री अपने...









