चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारी हो जाएं मुस्तैद : एएसपी शैशव यादव
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चम्पारण जिला के एएसपी शैशव यादव (आईपीएस )ने रक्सौल स्थित डीएसपी कार्यालय में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राईम मीटिंग आयोजित किया।जिसमे कई निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करें।आगामी विधान सभा चुनाव को शान्तिपूर्ण,निष्पक्ष व भय मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारी अभी से मुस्तैद हो जाएं।इसमे कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
इस दौरान श्री यादव ने लंबित मामलो का निष्पादन करने, शराब तस्करी पर लगाम, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, तस्करी व तस्करों पर शिकंजा, वाहन जांच व विधानसभा चुनाव को लेकर शरारती एवं अवांछित तत्वों पर 107 की कार्यवाई करने का निर्देश दिया। उक्त बावत एएसपी श्री यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिकोण से क्राईम मीटिंग ...









