बेरोजगारी के खिलाफ राजद ने जलाया दीप व लालटेन,विधायक डॉ0 शमीम ने कहा-सरकार बनी तो युवाओं को मिलेगा रोजगार!
रक्सौल।( vor desk )।राजद के राज्य व्यापी आह्वान के तहत बुधवार की रात्रि 9 बजे से 9मिनट तक कैंडल,दिया और लालटेन जलाया गया।बेरोजगारी के खिलाफ इस मुहिम के तहत रक्सौल व नरकटिया विधान सभा क्षेत्र मे राजद कार्यकर्ताओं व समर्थको ने अपने गावँ-पंचायत में घर की लाइट बंद कर दीप, मोमबत्तियां और लालटेन जलाया।
इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं के साथ लालटेन व कैंडल जलाने के बाद नरकटिया के राजद विधायक डॉ शमीम अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल बेरोज़गारों युवा साथियों की इस मुहिम में उनके साथ है। बहुत से व्यवसायी भाईयों और छोटे व्यापार करने वालों का धंधा- रोजगार बंद हो गया है। सरकार द्वारा भर्ती बंद कर दी गयी है। वर्षों से परीक्षा नहीं ली जा रही। नौकरियों और आवेदन फ़ॉर्म की फ़ीस के नाम पर सरकार ने अरबों रुपए वसूल कर पूँजीपतियों में बाँट दिए।
इसलिए ड़बल इंजन सरकार द्वार...









