एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित,चलाया गया सफाई अभियान,किया गया वृक्षारोपण!
रक्सौल।(vor desk )।'स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत' के बैनर तले भारत - नेपाल सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों व जवानों ने बुधवार को लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।साथ ही अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।और साफ सफाई की।
एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बटालियन व बीओपी क्षेत्र व आस पास के इलाके की सफाई के लिए मुहिम चलाई जा रही है।वहीं,बटालियन द्वारा बटालियन मुख्यालय व विभिन्न बीओपी में 25 हजार पौधा रोपण किया गया है।
इसी क्रम में एसएसबी (पनटोका ) के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में अभियान चला कर करीब 2830 पौधा लगाया गया।साथ ही ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता का अलख जगाया गया।चिकनी,हवाई अड्डा रोड,हरैया, पनटोका में यह अभियान चलाया गया।
इस दौरान शपथ दिलाई गई कि न गंद...









