महापर्व छठ में भी सुव्यवस्थित नही दिख रहा रक्सौल शहर:काँग्रेस नेता रामबाबू यादव
*कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने मुकेश हत्याकांड की कड़ी भर्त्सना की और परिजनों को दिया सांत्वना
*महागठबन्धन के घटक दल के नेताओं के साथ श्री यादव ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा
रक्सौल।( vor desk )।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत बुधवार को नहाय खाय के साथ हुई। चार दिनों तक चलने वाले आस्था के इस महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने रक्सौल शहर के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि छठ का यह महापर्व हमे आस्था और समर्पण की शिक्षा देता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में लोग काफी उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। इसी क्रम में आज हम सभी लोगों ने रक्सौल शहर में विभिन्न छठ घाटों पर आकर वँहा तैयारियों को देखा है और कहा कि यहाँ साफ समझा जा सकता है कि रक्सौल अब भी सरकार की उदासीनता का शिकार है।पर्व पर...









